1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 के फाइनल के बाद हुई पैसों की बारिश, ये खिलाड़ी हुए मालामाल, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 के फाइनल के बाद हुई पैसों की बारिश, ये खिलाड़ी हुए मालामाल, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jun 04, 2025 12:47 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 06:09 am IST

18 साल की कड़ी मेहनत, कई उतार-चढ़ाव और बार-बार खिताब से चूकने के बाद आखिरकार विराट कोहली ने पहली बार IPL खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के साथ ही RCB ने IPL की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

ipl 2025- India TV Hindi
आरसीबी Image Source : GETTY

IPL 2025 Awards List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। RCB ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को मात देकर खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर नया चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने अपने शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। विराट कोहली समेत बाकी बल्लेबाजों ने अहम मौकों पर उपयोगी पारियां खेलीं और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

RCB के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम भी मुकाबले में डटी रही, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव बनाकर आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की। नतीजतन पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और बेंगलुरु ने 6 रन से यह ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। 18 साल की कड़ी मेहनत, कई उतार-चढ़ाव और बार-बार खिताब से चूकने के बाद आखिरकार कोहली ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। चैंपियन बनने के साथ ही RCB ने न केवल चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया बल्कि विजेता टीम के रुप में 20 करोड़ रुपये भी अपने खाते में कर लिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम को 12.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली। इसके अलावा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे कई अवॉर्ड्स दिए गए। आइए जानते हैं अवॉर्ड जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के बारें में.... 

IPL 2025 के अवार्ड्स की पूरी लिस्ट

अवॉर्ड विनर रुपए
विनर टीम आरसीबी 20 करोड़
उपविजेता टीम पंजाब किंग्स 12.5 करोड़
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच क्रुणाल पांड्या 5 लाख रुपए
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन साई सुदर्शन 10 लाख रुपए और ट्रॉफी
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट) 10 लाख रुपए और पर्पल कैप
ऑरेंज कैप साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस, 759 रन) 10 लाख रुपए और पर्पल कैप
फैंटसी किंग ऑफ द सीजन साई सुदर्शन (10 लाख रुपए और ट्रॉफी)
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) सूर्यकुमार यादव (15 लाख रुपए और ट्रॉफी)
फेयरप्ले अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (10 लाख रुपए और ट्रॉफी)
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन निकोलस पूरन (40 छक्के) 10 लाख
ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन मोहम्मद सिराज 10 लाख
कैच ऑफ द सीजन कामिंदु मेंडिस  10 लाख
सुपर स्ट्राइकर वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)- 10 लाख
Fours ऑफ द सीजन साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) 10 लाख
पिच और ग्राउंड डीडीसीए (दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान) 50 लाख

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल