1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs MI: अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज फिर पड़ेंगे भारी या गेंदबाज करेंगे वापसी, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट

GT vs MI: अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज फिर पड़ेंगे भारी या गेंदबाज करेंगे वापसी, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 28, 2025 09:09 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 09:09 pm IST

GT vs MI: आईपीएल के 18वें सीजन के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Gujarat Titans vs Mumbai Indians- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच पिच रिपोर्ट Image Source : GETTY

आईपीएल के 18वें सीजन के 9वें मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस की टीम अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। इस मैच में हार्दिक पांड्या की बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11 में वापसी तय है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर खेला जाएगा। गुजरात और मुंबई दोनों को इस सीजन के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनकी नजरें पहली जीत पर होगी ताकी प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोला जा सके।

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए है काफी मुफीद

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, इस स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों का कमाल देखने को अब तक मिला है, जिसमें अब तक यहां पर खेले गए 36 आईपीएल मैचों में 16 बार जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 20 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम 17 बार मैच भी जीतने में सफल रही है जबकि 19 बार टॉस हारने वाली टीम मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही है। यहां पर आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 243 रनों का है। वहीं पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 160 से 170 रनों का देखने को मिला है।

मुंबई के खिलाफ मैच में शुभमन गिल पर रहेंगी सभी की नजरें

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उन्होंने अब तक आईपीएल में मुंबई के खिलाफ 12 मुकाबले खेले हैं और उसमें वह 36.67 के औसत से 440 रन बनाने में कामयाब हुए है। गिल के बल्ले से मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है, ऐसे में सभी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि गिल पहले मुकाबले में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए थे।

ये भी पढ़ें

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने दी टीम को चेतावनी, कहीं एमएस धोनी पर तो निशाना नहीं!

WTT स्टार कंटेंडर में पायस जैन ने किया बड़ा उलटफेर, चेन्नई में साथियान ज्ञानसेकरन को दी करारी शिकस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल