1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 में ये खिलाड़ी करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी, टीम ने कर दिया साफ

IPL 2025 में ये खिलाड़ी करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी, टीम ने कर दिया साफ

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 31, 2024 08:24 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 08:24 pm IST

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं उन्होंने पांच खिलाड़ियों को 75 करोड़ में रिटेन किया है।

IPL 2025- India TV Hindi
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

IPL 2025 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों का नाम का अब ऐलान कर दिया गया है। अब फैंस को मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने कुल पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए मुंबई इंडियंस ने कुल 75 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जिसमें जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़,  सूर्यकुमार यादव को 16.35 करोड़, हार्दिक पंड्या को 16.35 करोड़, रोहित शर्मा को 16.3 करोड़ और तिलक वर्मा को 8 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है कि अगले सीजन टीम की कप्तानी किसे दी जाएगी।

ये खिलाड़ी होगा कप्तान

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने जानकारी दी है कि हार्दिक पांड्या ही आगानी सीजन में उनकी कप्तानी करेंगे। हार्दिक पांड्या को पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया गया था। हालांकि टीम ने उनकी कप्तानी बेहद खराब प्रदर्शन किया और वह साल 2024 में 10वें स्थान पर रहे थे। हार्दिक पांड्या के साथ एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने अपना भरोसा जताया है। मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था। उसके बाद से आईपीएल की सबसे सफल टीम को अपनी वापसी का इंतजार है।

टीम ओनर ने कही ये बात

रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि हमने हमेशा माना है कि एक परिवार की ताकत उसके मूल में निहित है और हाल की घटनाओं के दौरान यह विश्वास और मजबूत हुआ है। हम रोमांचित हैं कि MI की मजबूत विरासत को जसप्रीत, सूर्या, हार्दिक, रोहित और तिलक द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा - वे खिलाड़ी जो हमारी टीम और हमारे द्वारा पहचाने जाने वाले क्रिकेट के ब्रांड के पर्याय बन गए हैं। 

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीता है। ये चार खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की स्तम्भ माने जाते हैं। इन चारों को रिटेन करना और खास कर रोहित शर्मा, जिन्हें लेकर कई बातें की जा रही थी कि वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा इस सीजन भी बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कुल पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2025 के लिए सभी टीमों ने कुल 47 खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025: रिटेंशन के बाद किस टीम के पास कितना पैसा बाकी, इस टीम के खाते में 110 करोड़ से ज्यादा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल