1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 Auction Day 2: दूसरे दिन इस टीम के पर्स में सबसे ज्यादा रुपए, अब तक 467.95 करोड़ की लग चुकी है बोली

IPL 2025 Auction Day 2: दूसरे दिन इस टीम के पर्स में सबसे ज्यादा रुपए, अब तक 467.95 करोड़ की लग चुकी है बोली

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 25, 2024 01:16 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 01:16 pm IST

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 के लिए किए जा रहे मेगा ऑक्शन में सभी टीमों ने पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों को खरीदा। वहीं ऑक्शन के दूसरे दिन आरसीबी के पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हुए हैं।

IPL 2025 Auction- India TV Hindi
IPL 2025 मेगा ऑक्शन Image Source : BCCI

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। ऑक्शन के लिए इस बार कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। मेगा ऑक्शन के पहले दिन सभी 10 टीमों ने मिलकर 467.95 करोड़ की बोली लगाई और कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपने नाम किया। ऑक्शन के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई और इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया। उन्होंने ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ की बोली लगाई थी। ऑक्शन के दूसरे दिन भी कई खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस टीम के पर्स में कितने रुपए बचे हुए हैं।

इस टीम के पास दूसरे दिन सबसे ज्यादा रुपए

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 30.65 करोड़
  • मुंबई इंडियंस - 26.10 करोड़
  • पंजाब किंग्स - 22.50 करोड़
  • गुजरात टाइटंस - 17.50 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स - 17.35 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 15.60 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 14.85 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स - 13.80 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 10.05 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 5.15 करोड़

टीम और उनके बचे हुए स्लॉट

  • मुंबई इंडियंस - 16 स्लॉट (7 विदेशी)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 16 स्लॉट (5 विदेशी)
  • राजस्थान रॉयल्स - 14 स्लॉट (4 विदेशी)
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 13 स्लॉट (4 विदेशी)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 13 स्लॉट (4 विदेशी)
  • पंजाब किंग्स - 13 स्लॉट (6 विदेशी)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 12 स्लॉट (3 विदेशी)
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 12 स्लॉट (4 विदेशी)
  • दिल्ली कैपिटल्स - 12 स्लॉट (4 विदेशी)
  • गुजरात टाइटंस - 11 स्लॉट (5 विदेशी)

दूसरे दिन सबसे ज्यादा खुश होगी ये टीम

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सबसे ज्यादा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम खुश होगी। इन दोनों के पर्स में इस वक्त सबसे ज्यादा रुपए हैं। हालांकि इन दोनों टीमों के पास अभी सबसे ज्यादा स्लॉट भी खाली है। ऑक्शन के पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों को खरीदा गया। वहीं दूसरे दिन कई बड़े नाम ऐसे हैं जिन पर सभी फैंस की निगाहें होंगी। सभी टीमों को कुल 25 खिलाड़ियों का स्लॉट दिया गया है। जिसमें कम से कम 18 स्लॉट भरना जरूरी है।

यह भी पढ़ें

7 रन पर टीम ऑल आउट, T20I क्रिकेट में बन गया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs AUS: जीत की दहलीज पर पहुंचते ही टीम इंडिया को मिला कप्तान रोहित शर्मा का साथ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल