1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs SRH Dream11 Prediction: सूर्यकुमार यादव या अभिषेक शर्मा किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

MI vs SRH Dream11 Prediction: सूर्यकुमार यादव या अभिषेक शर्मा किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 16, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 10:32 pm IST

MI vs SRH: आईपीएल 2025 का 33वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण है।

मुंबई इंडियंस बनाम...- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : INDIA TV

MI vs SRH Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 में 33वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस सीजन 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं वह सिर्फ 2 मैचों को जीतने में कामयाब हो सके हैं। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के अब तक के सफर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में उन्हें हार मिली जबकि 2 को वह जीतने में सफल रहे हैं। ऐसे में इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें हम आपको इस अहम मैच की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

चार बल्लेबाज और तीन गेंदबाजों को दें जगह

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले की संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के विकल्प में से 2 प्लेयर्स चुन सकते हैं, जिसमें हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन को ले सकते हैं। वहीं बल्लेबाजों के विकल्प में से आप चार खिलाड़ियों को अपनी इस टीम में जगह दे सकते हैं, इसमें सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड, रोहित शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी को शामिल कर सकते हैं। ऑलराउंडर वाले विकल्प में आप हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को चुन सकते हैं, जिसमें दोनों ही प्लेयर्स का अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं अपनी इस Dream11 टीम में आप गेंदबाजों के विकल्प में से जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और ट्रेंट बोल्ट को चुन सकते हैं।

MI vs SRH मैच की ड्रीम11 टीम

हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ट्रेविस हेड, रोहित शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), पैट कमिंस, ट्रेंट बोल्ट।

हेड टू हेड में पलड़ा लगभग बराबर

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां 13 मैचों को अपने नाम किया है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में इस मैच में कौन सी टीम जीत हासिल करेगी इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

कोलकाता की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, करोड़ों लेकर भी दे रहा सिर्फ सिरदर्द

संजू सैमसन के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में एमएस धोनी को छोड़ सकते हैं पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल