PBKS vs KKR Live Score: आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला आज अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स की टीम को महज 111 रन पर ढेर कर दिया। हालांकि, पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता को 95 रन पर ढेर करते हुए 16 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
यहां देखिए पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव स्कोर