1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, रनर अप को मिलेंगे इतने करोड़

IPL 2025: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, रनर अप को मिलेंगे इतने करोड़

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 03, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 12:31 pm IST

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला RCB और PBKS के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस की नजरें प्राइज मनी पर टिकी हुई हैं।

RCB vs PBKS- India TV Hindi
RCB vs PBKS Image Source : INDIA TV

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 03 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार दुनियाभर के फैंस कर रहे हैं। फाइनल मुकाबला होने से पहले सभी की निगाहें मैच के बाद मिलने वाली प्राइज मनी पर भी टिकी हुई हैं। सभी के मन में एक सवाल बार-बार आ रहा है कि इस सीजन चैंपियन टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी, वहीं रनरअप टीम को कितना पैसा मिलेगा। तो चलिए हम आपके इन सभी सवालों का जवाब देते हैं।

आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को कितना इनाम मिलेगा?

आपको बता दें कि आईपीएल या बीसीसीआई की तरफ से इस बात को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि जीतने वाली टीम को कितने करोड़ रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चैंपियन टीम और रनरअप टीम को वही प्राइज मनी मिलेगी जो 2022 से चलती आ रही है। अगर ऐसा होता है तो चैंपियन टीम को 20 करोड़ मिलेंगे तो वहीं रनरअप टीम को 13.5 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं क्वालीफायर-2 से बाहर हुई टीम को 7 करोड़ और एलिमिनेटर हारने वाली टीम को 6.5 करोड़ की प्राइज मनी दी जाएगी।

  • विनर: 20 करोड़
  • रनरअप: 13.5 करोड़
  • क्वालीफायर-2: 7 करोड़ 
  • एलिमिनेटर: 6.5 करोड़

ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को क्या मिलेगा?

इसके अलावा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे कई अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश होती है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 10-10 लाख तो वहीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए मिलेंगे।

श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका

आईपीएल 2025 के फाइनल की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। जो भी टीम आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी वो आईपीएल का खिताब अपने नाम करेगी। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करते हुए नजर आएंगे तो वहीं पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी। श्रेयस अय्यर के पास आज एक इतिहास रचने का मौका होगा। अगर पंजाब किंग्स इस मैच को जीत लेती है तो श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाया हो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल