1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs PBKS Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले पर बनाएं अपनी टीम, कप्तान के लिए चुनें ये खिलाड़ी

RCB vs PBKS Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले पर बनाएं अपनी टीम, कप्तान के लिए चुनें ये खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 17, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 05:09 pm IST

RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का 34वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 8-8 अंकों के साथ टॉप-4 में हैं।

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings- India TV Hindi
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स Image Source : INDIA TV

RCB vs PBKS Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 34वां लीग मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का अब तक इस सीजन मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही आरसीबी की टीम ने अब तक आईपीएल के इस सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 4 को जीतने में कामयाब हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी 6 मैच खेलने के बाद 4 को जीता है, ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के फॉर्म को देखते हुए फैंस को पूरा रोमांच देखने को मिलेगा। हम आपको इस अहम मुकाबले की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

अपनी टीम में 3 बल्लेबाज और इतने ही गेंदबाजों को दें जगह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मैच की संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप 2 विकेटकीपर को चुन सकते हैं, जिसमें फिल साल्ट और प्रभसिमरन सिंह को शामिल करें। वहीं बल्लेबाजों के विकल्प में आप तीन प्लेयर्स को अपनी इस टीम में शामिल कर सकते हैं, इसमें श्रेयस अय्यर, विराट कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल का नाम शामिल है। ऑलराउंडर वाले विकल्प में से आप मार्को यान्सन, क्रुणाल पांड्या और ग्लेन मैक्सवेल को आप चुन सकते हैं। गेंदबाजों को लेकर बात की जाए तो आप अपनी इस ड्रीम11 टीम में अर्शदीप सिंह, जोश हेजलवुड के अलावा भुवनेश्वर कुमार को चुन सकते हैं। अपनी इस टीम का कप्तान आप श्रेयस अय्यर को बना सकते हैं, जो बेंगलुरु की पिच पर अपने बल्ले का कमाल दिखा सकते हैं, तो वहीं उपकप्तान के लिए आप ग्लेन मैक्सवेल को चुन सकते हैं।

RCB vs PBKS मैच की संभावित ड्रीम11 टीम

फिल साल्ट, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, मार्को यान्सन, क्रुणाल पांड्या, ग्लेन मैक्सवेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार।

हेड टू हेड में पंजाब किंग्स का थोड़ा पलड़ा भारी

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी की टीम को जहां 16 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम 17 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। ऐसे में पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा सकता है। हालांकि पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच हुए 2 मैचों में से दोनों को आरसीबी की टीम जीतने में कामयाब हुई थी।

ये भी पढ़ें

सुपर ओवर भी अगर होता टाई तो किस तरह निकलता नतीजा? जानें IPL में SUPER OVER के सभी नियम

क्या सुपर ओवर के रन और विकेट बल्लेबाज और गेंदबाज के खाते में जुड़ते हैं, जानिए क्या कहता है ICC का नियम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल