1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 ऑक्शन से पहले BCCI ने प्लेयर लिस्ट में जोड़े 9 नए नाम, कुल खिलाड़ियों की संख्या 359 हुई

IPL 2026 ऑक्शन से पहले BCCI ने प्लेयर लिस्ट में जोड़े 9 नए नाम, कुल खिलाड़ियों की संख्या 359 हुई

 Written By: Vanson Soral
 Published : Dec 10, 2025 09:22 am IST,  Updated : Dec 10, 2025 09:22 am IST

BCCI ने ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ऑक्शन के लिए चुने गए प्लेयर्स की लिस्ट में 9 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

IPL 2026- India TV Hindi
IPL और स्वास्तिक चिकारा Image Source : PTI

IPL 2026 Auction: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले BCCI ने बड़ा अपडेट जारी किया है। BCCI ने IPL 2026 ऑक्शन की प्लेयर लिस्ट में 9 नए खिलाड़ियों के नाम जोड़ दिए हैं। इससे पहले जारी की गई सूची में 350 खिलाड़ी शामिल थे, जो अब बढ़कर 359 हो गई है। IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

9 नए खिलाड़ियों की एंट्री

नए जोड़े गए खिलाड़ियों में त्रिपुरा के ऑलराउंडर मणिसंकर मुरासिंह और पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी स्वस्तिक चिकारा का नाम शामिल है। इसके अलावा मलेशिया के खिलाड़ी विराटदीप सिंह को भी लिस्ट में जगह मिली है। वह इस ऑक्शन में किसी एसोसिएट देश से शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं, जो इस ऑक्शन को और भी खास बनाता है। इनके अलावा जिन 6 खिलाड़ियों को प्लेयर लिस्ट में जोड़ा गया है, उनमें हैदराबाद के चामा मिलिंद, कर्नाटक के के.एल. श्रीजित, साउथ अफ्रीका के इथन बॉश, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन, उत्तराखंड के राहुल राज नमाला और झारखंड के विराट सिंह शामिल हैं।

2 करोड़ बेस प्राइस में सिर्फ 2 भारतीय

BCCI के मुताबिक IPL 2026 ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऑक्शन के दौरान सभी फ्रेंचाइजियों के बीच कुल 77 स्लॉट्स के लिए मुकाबला होगा, जिनमें 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं। ऑक्शन में खिलाड़ियों का अधिकतम रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये ही रखा गया है। इस कैटेगरी में कुल 40 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया है, जिससे बड़े नामों पर जमकर बोली लगने की उम्मीद है। भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ है। इसमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई शामिल हैं।

नए शामिल किए गए खिलाड़ियों की बेस प्राइस की बात करें तो ज्यादातर खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये का बेस प्राइस चुना है। वहीं, विदेशी खिलाड़ी इथन बॉश और क्रिस ग्रीन ने 75 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी है।

IPL 2026 ऑक्शन प्लेयर लिस्ट में शामिल नए खिलाड़ी

  • मणिसंकर मुरासिंह (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • स्वस्तिक चिकारा (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • विराटदीप सिंह (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • इथन बॉश (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • क्रिस ग्रीन (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • के.एल. श्रीजित (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • विराट सिंह (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • राहुल राज नमाला (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)
  • चामा मिलिंद (बेस प्राइस: 30 लाख रुपये)

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: अर्शदीप सिंह का बड़ा कारनामा, भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

क्या अंपायर की गलती से बुमराह को मिला 100वां विकेट? नो बॉल पर मचा जमकर बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल