KKR vs RR Head to Head Record: IPL 2026 में सभी 10 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है। 19 अप्रैल को 2 मुकाबले खले जाएंगे, जिसमें पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। एक टीम जीत की तलाश में है, तो दूसरी जीत की राह पर लौटना चाहती है।
IPL 2026 का 28वां मैच रविवार यानी 18 अप्रैल को खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है और खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में मिली 5 विकेट की हार के बाद टीम दबाव में है और इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।
राजस्थान की नजर 5वीं जीत पर
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आई है। हालांकि पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें पहली हार झेलनी पड़ी, लेकिन उससे पहले टीम लगातार जीत की लय में थी। रियान पराग की अगुवाई में RR ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो मुकाबला काफी कांटे का रहा है। अब तक दोनों के बीच 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। ऐसे में जहां KKR जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी, वहीं राजस्थान अपनी जीत की रफ्तार फिर से पकड़ने की कोशिश करेगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम करन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा।
यह भी पढ़ें:
4,4,4,6,6: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
जसप्रीत बुमराह को आखिर ये हुआ क्या? विकेट ना मिलने पर नहीं कंट्रोल हुआ गुस्सा, देखें VIDEO