1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs RR Head to Head: क्या राजस्थान को रोक पाएगी लखनऊ? जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs RR Head to Head: क्या राजस्थान को रोक पाएगी लखनऊ? जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 21, 2026 08:32 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 08:32 pm IST

IPL 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स से टक्कर होगी। लखनऊ के घर यानी इकाना स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा।

LSG vs RR - India TV Hindi
लखनऊ बनाम राजस्थान Image Source : AFP

LSG vs RR Head to Head Record: IPL 2026 में 22 अप्रैल को अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियममें खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। LSG ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद लगातार तीन हार ने टीम की लय बिगाड़ दी है। ऐसे में वह इस मुकाबले में वापसी की कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स को 5वीं जीत की तलाश

वहीं, राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने 6 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, लगातार चार जीत के बाद उन्हें पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में RR भी जीत की पटरी पर लौटने के लिए पूरा जोर लगाएगी, ताकि प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर सके। कुल मिलाकर, यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ वापसी की तलाश में लखनऊ, तो दूसरी ओर प्लेऑफ की रेस में मजबूती चाहती राजस्थान। अब देखना होगा कि इकाना के मैदान पर किस टीम का दबदबा देखने को मिलता है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 और राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैच जीते हैं। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थी, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारी थी।

दोनों टीम इस प्रकार हैं: 

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान। 

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

यह भी पढ़ें:

23 करोड़ वाला खिलाड़ी बन सकता है DC के लिए खतरा! एनगिडी और कुलदीप अभी तक नहीं कर पाए हैं आउट

ऑस्ट्रेलियन और इंग्लिश प्लेयर को गोवा में खेलने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, इंग्लैंड में खेलने पर लगी रोक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल