1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिल गया आईपीएल में जीत का मंत्र, एक ही पैटर्न पर जीती लगातार चार टीमें

मिल गया आईपीएल में जीत का मंत्र, एक ही पैटर्न पर जीती लगातार चार टीमें

 Published : Apr 01, 2026 07:48 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 07:48 am IST

आईपीएल में इस साल अब तक चार मैच हुए हैं और सभी में एक ही फॉर्मूले पर टीमें जीतती हुई नजर आ रही हैं। ये सिलसिला आगे कब तक चलता है, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।

ipl- India TV Hindi
आईपीएल Image Source : GETTY

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक चार मैच हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि पहले ही कुछ मैचों में जीत का मंत्र टीमों को मिल गया है। दरअसल अभी तक जो मैच हुए हैं, सभी में एक ही पैटर्न देखने को मिल रहा है। जो अपने आप में काफी रोचक है। हालांकि देखना यही होगा कि ये सिलसिला जो भी चल रहा है, वो आखिर कब तक चलता है। चलिए आपको बताते हैं कि जीत का मंत्र क्या है और कैसे टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब हो रही हैं। 

अब तक खेले गए चार आईपीएल मैचों में क्या हुआ

इस साल आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 201 रन बनाए। आरसी​बी ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। दूसरा मुकाबला केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला गया। पहले बैटिंग कर केकेआर ने 220 रन बनाए। मुंबई ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। तीसरा मुकाबला सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में हुआ। इसमें सीएसके ने 127 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से अपना मैच जीत लिया। चौथा मुकाबला गुजरात और पंजाब के बीच चंडीगढ़ में हुआ। पहले बैटिंग कर गुजरात टाइटंस ने 162 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने तीन विकेट से इसमें जीत दर्ज की।

इस साल जीत का चल रहा है ये फॉर्मूला

अब आप समझ गए होंगे। अगर नहीं तो हम आपको बताए देते हैं। दरअसल हर टीम ने रनों का पीछा करते हुए मैच जीता है। यानी जो टीम बाद में बल्लेबाजी कर रही है, वो जीत रही है। साथ ही होम टीम जीत रही है। मतलब ये कि जिस भी टीम के घर मैच हो रहा है, वो जीत रही है। इतना नहीं, जो टीम टॉस जीत रही है, वही मैच भी जीत रही है। अब तक चार मैचों में एक ही जैसा पैटर्न दिखा है। अब ये सिलसिला कब तक चलेगा, कहना मुश्किल है, लेकिन अभी तक टॉस के साथ ही तय हो जा रहा है कि कौन सी टीम जीतेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर ये सब काफी रोचक है। 

आज एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स का मैच

आज यानी बुधवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच है। अगर पिछला वाला ही सिलसिला जारी रहा तो आप समझ ही गए होंगे कि इस मैच को कौन सी टीम जीतेगी और कौन हार जाएगा। लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जो पैटर्न अब तक चल रहा है, वो आगे भी चलता रहता है या फिर चार मैचों के बाद ही बदल जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

क्रिकेट बोर्ड ने दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, आखिर किन प्लेयर्स को मिली एंट्री

IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल