1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मारी छलांग, टॉप-4 में अभी भी इन टीमों का कब्जा बरकरार

IPL Points Table: जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मारी छलांग, टॉप-4 में अभी भी इन टीमों का कब्जा बरकरार

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 02, 2026 06:40 am IST,  Updated : May 02, 2026 06:40 am IST

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 19वें सीजन का 43वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसको दिल्ली ने एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है।

IPL Points Table- India TV Hindi
IPL अंक तालिका Image Source : AP

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ लगातार तीन हार के सिलसिले को भी रोकने का काम किया। वहीं इस जीत के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में जहां छलांग लगाने में कामयाब रहे तो वहीं खुद को प्लेऑफ में पहुंचने के रेस में भी बरकरार रखे हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स को इस हार से अधिक नुकसान नहीं हुआ है जिसमें वह अभी भी चौथे नंबर पर बरकरार है।

दिल्ली कैपिटल्स पहुंची छठे नंबर पर, टॉप-4 में इन टीमों का कब्जा

आईपीएल 2026 सीजन की 43 लीग मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें पंजाब किंग्स की टीम पहले नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए जिसमें उनके 8 मैचों में जहां 13 अंक हैं तो वहीं नेट रनरेट 1.043 का है। इसके बाद दूसरे नंबर पर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है जिन्होंने 9 मुकाबलों में खेलते हुए अब तक 6 में जीत हासिल की है और उनके 12 अंक हैं जबकि नेट रनरेट 1.420 का है। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जो 9 में से 6 मैच जीत चुकी है और उनके 12 अंक होने के साथ नेट रनरेट 0.832 का है।

राजस्थान रॉयल्स अभी प्वाइंट्स टेबल में 10 मैच खेलने के बाद 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है और उनका नेट रनरेट 0.510 का है। पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है जिनके 9 मैचों में 10 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.192 का है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब अंकतालिका में 9 मैच खेलने के बाद चार जीत के साथ छठे नंबर पर आ गई है और उनका नेट रनरेट -0.895 का है।

सीएसके पहुंची 7वें नंबर पर, मुंबई की भी हालत खराब

अंकतालिका में अंतिम चार टीमों को लेकर बात की जाए तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों में 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है और उनका नेट रनरेट -0.121 का है। इसके बाद प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है जिनके 8 मैचों में 5 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.751 का है। अंकतालिका में 9वें और 10वें नंबर पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम है जिसमें दोनों ने 8-8 मैच खेलने के बाद दो-दो मुकाबलों में अब तक जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस का नेट रनरेट -0.784 का है तो वहीं एलएसजी का नेट रनरेट -1.106 का है।

ये भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क को पहली गेंद पर सिक्स जड़ किया बड़ा कारनामा, बन गए कोहली के साथ स्पेशल क्लब का हिस्सा

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करते ही 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल, जश्न के तरीके ने सभी को चौंकाया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल