IPL 2026 Points Table: IPL 2026 अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां से प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। आधा सीजन बीतते ही टीमों के बीच अंतर भी साफ नजर आने लगा है। कुछ टीमें खिताब की प्रबल दावेदार बन चुकी हैं, तो कुछ के लिए आगे का सफर बेहद कठिन दिख रहा है। पंजाब किंग्स इस वक्त सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। 7 मैचों में 13 अंकों के साथ वह पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। उनका नेट रन रेट (+1.333) लीग में सबसे बेहतर है। पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी और टॉप-ऑर्डर की आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें लगभग अजेय बना दिया है।
टॉप-4 में कड़ी टक्कर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान तीनों के 10-10 पॉइंट हैं। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के चलते RCB दूसरे जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान को हराकर एक पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स हार के बाद एक स्थान नीचे चौथे पायदान पर खिसक गई है। इसके ठीक नीचे 6 पॉइंट के साथ कई टीमें फंसी हुई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है, जिसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन की बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट सुधारा। चेन्नई के 6 पॉइंट हैं। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस भी 6-6 पॉइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं।
इन टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति
पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से में बड़ी टीमों की हालत खराब है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के सिर्फ 4-4 पॉइंट हैं और दोनों 8वें-9वें स्थान पर हैं। मुंबई की बल्लेबाजी और डेथ ओवर गेंदबाजी इस सीजन में कमजोर कड़ी रही है। सबसे नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसके खाते में सिर्फ 3 पॉइंट हैं। उनकी टीम इस सीजन में जीत के लिए जूझती नजर आई है।
पंजाब और RCB सबसे बड़े दावेदार
दूसरे हाफ में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप-2 में जगह बनाने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है। चौथे स्थान के लिए राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा है। अगर इन टीमों को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उन्हें अपने बचे हुए लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे। जैसे-जैसे मई का आखिरी हफ्ता करीब आएगा, नेट रन रेट प्लेऑफ की तस्वीर तय करने में सबसे अहम भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा
लुंगी एंगिडी की चोट पर आया बहुत बड़ा अपडेट, IPL ने फैंस को दी जानकारी