1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: अंक तालिका में फिर उठापटक, अभी तक केवल एक ही टीम की प्लेऑफ में एंट्री

IPL Points Table: अंक तालिका में फिर उठापटक, अभी तक केवल एक ही टीम की प्लेऑफ में एंट्री

 Published : May 18, 2026 06:47 am IST,  Updated : May 18, 2026 06:47 am IST

आईपीएल अंक तालिका में जबरदस्त उठापटक का खेल चल रहा है। आरसीबी के प्लेऑफ में जाने के बाद अब केवल तीन जग​ह बाकी हैं, लेकिन इसके बाद कुल मिलाकर सात टीमें दावेदार हैं। दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

IPL Points Table- India TV Hindi
IPL अंक तालिका Image Source : IPL

आईपीएल में इस वक्त गजब का रोमांच चल रहा है। एक टीम ने अब तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, यानी अब कुल मिलाकर तीन स्पॉट बाकी हैं, लेकिन दावेदार सात हैं। ये तीन टीमें कौन सी होंगी, अभी कह पाना मुश्किल है। पहले आरसीबी ने पंजाब को हराकर और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर मामला और भी ज्यादा पेचीदा कर दिया है। आने वाले मैच और भी रोचक होंगे, इसकी अब गारंटी सी लग रही है। सभी टीमों की धुकधुकी बढ़ी हुई है कि आने जाने क्या होगा।

आरसीबी ने पक्की की प्लेऑफ में अपनी जगह, मुंबई इंडियंस और एलएसजी की टीम बाहर

इस साल के आईपीएल में अब तक केवल आरसीबी ही ऐसी टीम है, जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, टीम अभी पहले नंबर पर चल रही है, हालांकि उसका एक और मुकाबला बाकी है, जिसे जीतकर टीम 20 अंकों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस और एलएसजी दो ऐसी टीमें हैं, जो अब टूर्नामेंट से बाहर हैं। हालांकि उनके भी अभी कुछ मैच बाकी हैं, जो वे खेलेंगी। 

गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर काबिज

इस बीच मौजूदा अंक तालिका में गुजरात टाइटंस की टीम नंबर दो पर है। उसके पास 16 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। पंजाब किंग्स की टीम अभी 13 अंकों पर ही टिकी हुई, लेकिन फिर भी नंबर चार पर है और उसने प्लेऑफ की उम्मीदें अभी छोड़ी नहीं हैं। टीम का एक मैच बाकी है, जो उसे हर हाल में जीतना होगा, नहीं तो उसका बाहर होना तय है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के अब तक 12 अंक हो चुके हैं। इसमें से किसी भी टीम ने एक मैच जैसे ही जीता, वो पंजाब किंग्स को पीछे कर टॉप 4 में एंट्री कर जाएगी। 

केकेआर के भी अभी बंद नहीं हुए हैं दरवाजे

केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी अंक ​ता​लिका में नंबर आठ पर है। टीम के पास 11 अंक हैं। लेकिन टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं। हालां​कि एक ही मैच और हारते ही टीम बाहर हो जाएगी। इस बीच आज का मैच काफी ज्यादा अहम होने जा रहा है। आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। जहां चेन्नई के पास टॉप 4 में जाने का मौका है, वहीं एसआरएच के पास प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का करने का मौका है। देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है। 

यह भी पढ़ें 

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से दी मात, राहुल और अभिषेक पोरेल ने बल्ले से दिखाया कमाल

ऋषभ पंत को लेकर सिलेक्शन कमेटी बड़ा फैसला लेने की कर रही तैयारी, टेस्ट में इस जिम्मेदारी से हो सकती है छुट्टी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल