1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: केकेआर ने जीत के बाद जिंदा रखी उम्मीदें, अंक तालिका में प्लेऑफ के समीकरण फंसे

IPL Points Table: केकेआर ने जीत के बाद जिंदा रखी उम्मीदें, अंक तालिका में प्लेऑफ के समीकरण फंसे

 Published : May 21, 2026 06:38 am IST,  Updated : May 21, 2026 06:38 am IST

आईपीएल अंक तालिका में फिर से बदलाव हो गया है। प्लेऑफ की चौथी टीम को लेकर समीकरण फंस गए हैं। केकेआर ने अपने मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आसानी से हरा​ दिया है। इसके साथ उसकी भी उम्मीदें अभी तक जिंदा बनी हुई हैं।

IPL Points Table- India TV Hindi
IPL अंक तालिका Image Source : AP

आईपीएल अंक तालिका में समीकरण और भी गहराते चले जा रहे हैं। केकेआर ने लगातार अपना दूसरा मैच जीतकर एक बार फिर से प्वाइंट्स टेबल में छलांग मारी है। अब टीम सीधे छठे नंबर पर पहुंच गई है। इस तरह से टीम के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं लेकिन वे काफी कम हैं। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बाकी टीमों की मुश्किलें बढ़ दी हैं। अब सभी दस टीमों का एक एक और लीग मैच इस सीजन में बाकी हैं, जो काफी दिलचस्प होंगे। 

केकेआर ने मुंबई इंडियंस को पीटा, प्लेऑफ की उम्मीद बाकी

केकेआर ने बुधवार को मुंबई इंडियंस को आसानी से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 147 रन ही बना सकी। इसके बाद केकेआर ने 18.5 ओवर में छह विकेट खोलकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम को दो और अंक मिल गए। इन दो अंकों के साथ टीम ने अंक तालिका में भी छलांग मारी है। टीम अब सीधे छठे नंबर पर पहुंच गई है। केकेआर के यहां तक आने की वजह से सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान हुआ है, वे एक एक पायदान नीचे चली गई हैं। 

आरसीबी, गुजरात टाइटंस, एसआरएच की प्लेऑफ में सीट बुक

अब तक के टूर्नामेंट की बात करें तो आरसीबी, गुजरात टाइटंस, एसआरएच की टीमें प्लेऑफ में अपनी सीट बुक कर चुकी हैं। लेकिन चौथी टीम को लेकर अभी फैसला होना बाकी है। मुंबई इंडियंस और एलएसजी पहले ही बाहर हो गई हैं। यानी अब प्लेऑफ की चौथी टीम बनने के लिए पांच टीमों के बीच मुकाबला है। मजे की बात ये है कि अब तक सभी टीमें अपने 13 मुकाबले खेल चुकी हैं और लीग का एक एक मैच ही बाकी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही 14 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर चार पर हो, लेकिन अगर टीम अपना आखिरी मैच हारी और नीचे की टीमों ने जीत दर्ज की तो कोई भी टीम प्लेऑफ में जा सकती है। 

आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला

अब आईपीएल उस मोड़ पर जा पहुंचा है, जहां से चौथी टीम के बारे में भविष्यवाणी करना खतरे से खाली नहीं है। आज गुजरात टाइटंस और सीएसके के बीच मैच खेला जाएगा। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, यानी उसे हार से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन टीम की कोशिश होगी कि आखिरी मैच जीतकर टीम टॉप 2 में फिनिश करने के बारे में सोचे। अगर चेन्नई की टीम आज का मैच जीत जाती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और टीम नंबर 5 पर पहुंचकर प्लेऑफ की दावेदारी पेश करेगी। कुल मिलाकर देखें तो आज का मैच भी दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। 

यह भी पढ़ें 

पर्पल कैप की लिस्ट में KKR के खिलाड़ी की टॉप-5 में एंट्री, 3 के नाम से 20 से अधिक विकेट

दीपक चाहर ने उड़ाया चिट सेलिब्रेशन का मजाक, फिन एलन को आउट कर किया कुछ ऐसा, VIDEO वायरल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल