1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 से पहले RCB के लिए आई एक और बुरी खबर, तेज गेंदबाज बाहर! क्रिकेट बोर्ड ने लगाया अडंगा

IPL 2026 से पहले RCB के लिए आई एक और बुरी खबर, तेज गेंदबाज बाहर! क्रिकेट बोर्ड ने लगाया अडंगा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 26, 2026 04:52 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 04:52 pm IST

IPL 2026 का 28 मार्च को आगाज होगा। लीग का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

Royal Challengers Bengaluru- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AP

IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB के लिए IPL 2026 से पहले मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा का IPL 2026 में खेलना मुश्किल हो गया है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने नुवान तुषारा को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड ने हाल ही में एक नई फिटनेस नीति लागू की है, जिसके तहत विदेशी लीग जैसे IPL में खेलने से पहले खिलाड़ियों को कड़े फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट पास करना जरूरी कर दिया गया है।

टेंशन में RCB मैनेजमेंट

न्यूजवायर की रिपोर्ट के मुताबिक, नुवान तुषारा इस टेस्ट में तय मानकों तक नहीं पहुंच सके। यही वजह है कि उन्हें क्लियरेंस नहीं मिला और उनका IPL खेलना मुश्किल हो गया। अगर SLC अपना फैसला नहीं बदलता है, तो RCB के साथ उनका लगभग 1.6 करोड़ रुपये का करार भी खतरे में पड़ सकता है। फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो IPL और न ही फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।RCB की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल भी IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं। लगातार गेंदबाजों के बाहर होने से टीम की बॉलिंग प्लानिंग प्रभावित हो सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तुषारा को कोई चोट नहीं है। बावजूद इसके, उनकी फिटनेस SLC के नए मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके चलते उन्हें IPL 2026 से हटना पड़ा। यह उनके करियर के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि 2025 एशिया कप में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भी उन्हें ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली थी।

नुवान तुषारा के सामने खड़ी हुई मुश्किल

अब IPL से बाहर होना उनके लिए एक और चुनौती बन गया है। हाल के महीनों में टीम में उनकी जगह को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे, और अब फिटनेस नियमों ने उनकी राह और मुश्किल कर दी है। इस बार श्रीलंका क्रिकेट ने सख्ती दिखाते हुए साफ कर दिया है कि केवल वही खिलाड़ी NOC हासिल करेंगे, जो नए फिटनेस मापदंडों पर खरे उतरेंगे। अच्छी खबर यह है कि दुष्मंथा चमीरा, दसुन शनाका, पथुम निसंकाऔर कामिंदु मेंडिस जैसे खिलाड़ियों ने यह टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें IPL में खेलने की अनुमति मिल गई है।

RCB का स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

यह भी पढ़ें:

साल 2002 के बाद पहली बार भारत का दौरा करेगी टीम, खेले जाएंगे 3 मुकाबले

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल