1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Retention 2022: KKR ने दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को किया रिटेन, टीम को नए कप्तान की तलाश

IPL Retention 2022: KKR ने दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को किया रिटेन, टीम को नए कप्तान की तलाश

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 30, 2021 10:21 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 11:18 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें दो भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल है।

IPL 2022- India TV Hindi
KKR  Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • आईपीएल 2022 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है
  • इन चार खिलाड़ियों में केकेआर टीम ने आंद्र रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन का शामिल है
  • टीम के पास मेगा ऑक्शन में अब 58 करोड़ रुपए बचे हुए हैं

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस रिटेंशन में केकेआर दो विदेशी और दो भारतीय खिलाड़ी को चुना है। विदेशी खिलाड़ी में टीम ने आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को अपने साथ बरकरार रखा है। वहीं भारतीय खिलाड़ी में वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती पर अपना भरोसा जताया है।

केकेआर ने इस रिटेंशन में सबसे अधिक आंद्रे रसे पर खर्च किया है। आंद्रे को टीम ने 12 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वहीं वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर को 8-8 करोड़ मिले हैं जबकि सुनील नरेन के खाते में 6 करोड़ गए।

इस तरह फ्रेंचाइजी ने अपने पर्स के 90 करोड़ में से कुल 32 रुपए खर्च किए हैं जबकि मेगा ऑक्शन के लिए टीम के पास अब 58 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। ऐसे में मेगा ऑक्शन के दौरान अब फ्रेंचाइजी की कोशिश होगी कि वह नीलामी में अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को एक बार फिर से अपने खेमें शामिल करें। साथ ही टीम की नजरें आगामी मेगा ऑक्शन में युवा और नए चेहरों को शामिल करने पर टिकी होगी। 

गौरतलब है कि IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों का पर्स 90 करोड़ रुपये का है, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था। अगर कोई टीम चार खिलाड़ियों को रिटेन करती हैं तो उसके पर्स से 42 करोड़ रुपये कम हो जाएंगे जबकि तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से 33 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे। वहीं, दो खिलाड़ियों को रिटने करने पर 24 करोड़ रुपये और सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम के पर्स से 14 करोड़ रुपये कट जाएंगे। 

IPL की मौजूदा आठ टीमें ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। कोई भी टीम अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी और दो ही विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा हर टीम अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही रिटेन करने कर सकती है। 

IPL 2022 की नीलामी जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) का ऑप्शन नहीं होगा। IPL 2022 के रिटेंशन में जो खिलाड़ी रिटेन नहीं हो पाए हैं, उनके पास मेगा ऑक्‍शन में जाने का विकल्प बचा है।

IPL की मौजूदा टीमें : चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल