1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Rising Star: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी अरशद खान, गेंदबाजी में तेज रफ्तार और बल्ले से भी करता है प्रहार

IPL Rising Star: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी अरशद खान, गेंदबाजी में तेज रफ्तार और बल्ले से भी करता है प्रहार

 Written By: Mohid Khan
 Published : May 15, 2024 09:22 am IST,  Updated : May 15, 2024 07:11 pm IST

IPL Rising Star: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा ऑलराउंडर अरशद खान ने खुब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने इस मैच में एक कमाल की पारी खेलकर फैंस का दिल जीता।

IPL Rising Star Arshad Khan- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी अरशद खान Image Source : AP

IPL Rising Star Arshad Khan: सीजन के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से हराया। ये मैच भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स नहीं जीत सकी। लेकिन उनकी टीम के युवा खिलाड़ी अरशद खान फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे। 27 साल के अरशद खान ने इस मैच में एक विस्फोटक पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में भी अपना दमखम दिखाया। बता दें ये अरशद खान का दूसरा आईपीएल सीजन है, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मिले मौके का वह पूरा फायदा उठाने में कामयाब रहे। 

अरशद खान ने जीता फैंस का दिल 

अरशद खान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में पहले गेंदबाजी की और 4 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्हें 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेल दी। अरशद खान ने इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। खास बात ये है कि उन्होंने ये रन 175.75 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इस मैच में वह अपनी टीम के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे। ये 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का छठा सबसे बड़ा स्कोर भी था। 

कौन हैं अरशद खान? 

अरशद खान का जन्म 20 दिसंबर, 1997 को मध्य प्रदेश के शहर गोपालगंज में हुआ था। वह बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। अरशद खान ने अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग पिता अशफाक खान के अंडर में शुरू की थी, जो सियोनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेट कोच रह चुके हैं। अरशद खान ने केवल 14 साल की उम्र में मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम में जगह बना ली थी और 2017-2018 सीजन में उन्हें अंडर-23 टीम में जगह मिली। 

मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं अरशद

अरशद खान लखनऊ सुपर जायंट्स से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेला था। मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2022 के ऑक्शन में अरशद खान को खरीदा था। लेकिन वह चोट के चलते इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए 6 मैचों में 5 विकेट लिए थे। हालांकि आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद लखनऊ ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। अरशद खान ने अभी तक 8 लिस्ट ए मैच ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 11 विकेट लिए हैं और 45 रन बनाए हैं। वहीं, अरशद 12 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 6 विकेट और 122 रन दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 में बन गया नया महारिकॉर्ड, 17 साल के इतिहास में पहली बार लगे इतने छक्के 

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया खेलेगी ये अहम मैच, सामने आई बड़ी जानकारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल