1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलजला, समीर रिजवी और अंगक्रश रघुवंशी के बाद मुकुल चौधरी का कमाल

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलजला, समीर रिजवी और अंगक्रश रघुवंशी के बाद मुकुल चौधरी का कमाल

 Published : Apr 10, 2026 09:11 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 09:11 am IST

आईपीएल में साल भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी गदर मचा रहे हैं। हर मैच में कोई नया हीरो निकलकर आता है, जो जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Sameer Rizvi, Vaibhav Suryavanshi and Mukul Chaudhary- India TV Hindi
समीर रिजवी, वैभव सूर्यवंशी और मुकुल चौधरी Image Source : AP

आईपीएल में जबरदस्त मैच देखने को मिल रहे हैं। इस बार की खास बात ये है कि जहां बड़े और नामी खिलाड़ी तो अपना काम कर ही रहे हैं, साथ ही नए और अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी जलवा देखने के लिए मिल रहा हैं। अभी तक समीर रिजवी, अंगक्रश रघुवंशी और वैभव सूर्यवंशी ने सभी को मोहित किया, वहीं अब मुकुल चौधरी ने भी अपनी टीम को जीत दिलाकर हंगामा सा मचा दिया है। 

इस साल के आईपीएल में अब तक यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इस साल के आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल पहले नंबर पर हैं। लेकिन समीर रिजवी और अंगक्रश रघुवंशी भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। यशस्वी जायसवाल ने 3 मैच खेलकर 170 रन बनाने काम किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं। उन्होंने अब तक तीन मेच खेलकर 160 रन बना दिए हैं। बात अगर केकेआर के अंगक्रश रघुवंशी की करें तो उनकी टीम भले ही जीत दर्ज ना कर पा रही हो, लेकिन वे अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। अंगक्रश रघुवंशी ने चार मैच खेलकर अब तक 155 रन बना लिए हैं। वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी भी बल्ले से दिखा रहे हैं कमाल

वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में थोड़ा नीचे हैं, लेकिन एक ही पारी से सब बराकर कर सकते हैं। वैभव ने अब तक तीन मैच खेलकर 122 रन बना लिए हैं। उनके नाम 10 चौके और 11 दर्ज हैं। इस बीच मुकुल चौधरी ने भी केकेआर के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक लगाया है। पहले दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं एसआरएच के ​खिलाफ नाबाद दो रन बनाए। इस बीच गुरुवार को उन्होंने नाबाद 54 रन बनाकर अपनी टीम को फंसे हुए मैच में जीत दिला।

टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं ये अनकैप्ड खिलाड़ी

इस बीच अच्छी बात ये है कि ​समीर रिजवी, अंगक्रश रघुवंशी और वैभव सूर्यवंशी के अलावा मुकुल चौधरी से सभी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। आईपीएल टीमों ने इन्हें काफी कम कीमत पर अपने अपने पाले में किया है। जहां एक ओर कैमरू ग्रीन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मोटी रकम लेकर एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, वहीं ने अनकैप्ड खिलाड़ी कम कीमत में ही अपना जलवा दिखा रहे हैं। अगर इनका इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा तो आने वाले कुछ ही वक्त में इन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिल सकता है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में ये भी युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन अपनी टीम के लिए करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

KKR vs LSG: सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया विलेन, केकेआर को हरवा दिया मैच

मुकुल चौधरी का अनोखा सिक्स देखकर हो रही हैरानी, संजीव गोयन्का की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल