1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हो गया ऐलान, कुल 48 आयरिश खिलाड़ियों को किया गया शामिल

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हो गया ऐलान, कुल 48 आयरिश खिलाड़ियों को किया गया शामिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 24, 2026 08:10 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 08:10 pm IST

आयरलैंड ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 48 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी शामिल हैं।

Ireland- India TV Hindi
आयरलैंड क्रिकेट Image Source : PTI

आयरलैंड क्रिकेट ने समर सीजन से पहले बड़ा ऐलान करते हुए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस बार कुल 48 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। आने वाले व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल को देखते हुए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

क्रिकेट आयरलैंड ने पुरुष और महिला टीमों के लिए कुल 48 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। पुरुष टीम में 25 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें 20 फुल-टाइम और 5 रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट हैं। वहीं महिला टीम में 23 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें 8 फुल-टाइम, 10 एजुकेशन और 5 कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं। इस बार पुरुष टीम की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 7 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, जिनमें से 5 खिलाड़ियों ने 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट​ में नए नाम शामिल

पुरुष टीम में बेन कैलिट्ज, जॉर्डन नील, टॉम मेयस, टिम टेक्टर और केड कार्माइकल जैसे खिलाड़ी 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि रूबेन विल्सन और मैथ्यू हॉलार्ड को घरेलू प्रदर्शन के आधार पर मौका मिला है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों जैसे ODI कप्तान पॉल स्टर्लिंग , टेस्ट कप्तान एंड्रयू बालबर्नी और जोशुआ लिटिल भी शामिल हैं।

महिला टीम में कोई नया चेहरा नहीं

महिला टीम में इस बार कोई नया नाम नहीं जोड़ा गया है, लेकिन कुछ बदलाव जरूर हुए हैं। सोफी मैकमैहन ने संन्यास ले लिया है, जबकि फ्रेया सार्जेंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली है। महिला टीम की कप्तानी गैबी लुईस के हाथों में है, जो ODI और T20 दोनों फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व करेंगी। आने वाले महीनों में आयरलैंड की पुरुष टीम तीनों फॉर्मेट में खेलेगी, जबकि महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। ऐसे में यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट टीम की तैयारियों और भविष्य की रणनीति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

मेन्स सेंट्रल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी (टेस्ट कप्तान), बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, केड कारमाइकल, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल, टॉम मेयस, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, लियाम मैकार्थी, जॉर्डन नील, पॉल स्टर्लिंग (ODI कप्तान), हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, रूबेन विल्सन, क्रेग यंग।

वूमेन्स सेंट्रल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाणा डेलजेल, जॉर्जिना डेम्पसी, लॉरा डेलानी, सारा फोर्ब्स, एबी हैरिसन, एमी हंटर, जेनिफर जैक्सन, अर्लीन केली, गैबी लुईस (ODI और T20I कप्तान), लुईस लिटिल, जोआना लॉगरान, एमी मैगुइरे, जेन मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, किया मैककार्टनी, एली मैकगी, कारा मरे, लिया पॉल, ओरला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर।

​यह भी पढ़ें:

'रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है'- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल