इंग्लैंड की टीम आने वाले दिनों में आयरलैंड का दौरा करेगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड के पास मार्क अडायर और जोश लिटिल जैसे दो अनुभवी और बड़े खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे। वहीं इस सीरीज के लिए बेन कैलिटज को पहली बार आयरलैंड टीम में शामिल किया गया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए हैं सिर्फ दो टी-20 मैच
आपको बता दें कि आयरलैंड की टीम पहली बार अपने घर पर टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी-20 इंटरनेशनल में दो मुकाबले खेले गए हैं। पहली बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2010 में खेला गया था, वह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दूसरा मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला गया था। यह मैच भी बारिश से बाधित रहा था, जहां आयरलैंड ने पांच रनों से जीत दर्ज की थी।
स्क्वॉड का ऐलान करने के बाद चीफ सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान
इस सीरीज के लिए आयरलैंड के स्क्वॉड का ऐलान करने के बाद आयरलैंड के मेंस नेशनल सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ हर मैच एक खास मौका होता है, लेकिन यह सीरीज और भी अहम हो जाती है क्योंकि अगला टी-20 वर्ल्ड कप जो भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा उसमें अब छह महीने से भी कम समय बचा है। इंग्लैंड के खिलाफ ये मैच हमें उस टूर्नामेंट की तैयारी के दौरान दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक के खिलाफ खुद को परखने का मौका देते हैं। अभी तक हम अगले पांच महीनों में उतने ही टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं जितने हम इस चक्र में अब तक खेल चुके हैं, लेकिन हम वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आने वाले दिनों में एशियाई देशों का भी दौरा करेंगे।
आयरलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी आखिरी टी-20 सीरीज
आयरलैंड टीम की बात करें तो उन्होंने अपनी आखिरी टी-20 सीरीज इसी साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी। तीन मैचों की इस सीरीज में शुरुआती दो मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो गए थे। वहीं आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज ने 62 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था।
आयरलैंड का स्क्वॉड टी-20 सीरीज के लिए: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज, बैरी मैकार्थी, जॉर्डन नील, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग
यह भी पढ़ें
डेब्यू मैच में ही इस गेंदबाज के नाम जुड़ गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, लुटा दिए इतने रन
एशिया कप 2025 के लाइव मैच कैसे देखें, टीवी और मोबाइल के लिए ये है आसान तरीका