1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की टीम ने 23 साल बाद देखा वनडे में ऐसा शर्मनाक दिन, मिली इस छोटे से देश से मात

इंग्लैंड की टीम ने 23 साल बाद देखा वनडे में ऐसा शर्मनाक दिन, मिली इस छोटे से देश से मात

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 12, 2024 01:21 am IST,  Updated : Sep 12, 2024 06:33 am IST

आयरलैंड महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले को 3 विकेट से जीतकर इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने से इंग्लैंड टीम को रोक दिया। वहीं आयरलैंड की ये 23 साल बाद इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ वनडे में पहली जीत भी है।

England vs Ireland 3rd Women ODI- India TV Hindi
आयरलैंड महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 साल के बाद जीता वनडे मैच मुकाबला। Image Source : IRELAND WOMEN/X

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड के दौरे पर है, जहां वह 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी पहुंची है। इंग्लैंड की टीम ने वनडे सीरीज के पहले 2 मुकाबलों अपने नाम करने के साथ सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें डकवर्थ लुईस नियमानुसार 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट के मैदान पर खेले गए 22-22 ओवर्स के सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम 20.5 ओवर्स में 153 रन बनाकर सिमट गई। वहीं आयरलैंड को डीएलएस नियम के अनुसार मिले 155 रनों के टारगेट को उन्होंने 22 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इंग्लैंड महिला टीम साल 2001 के बाद पहली बार वनडे फॉर्मेट में आयरलैंड टीम के खिलाफ किसी मुकाबले में हारी है।

आयरलैंड की कप्तान गेबी लुईस ने निभाई अहम भूमिका

इस मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम को 153 रनों पर समेटने के बाद 155 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड महिला टीम को एमी हंटर और कप्तान गेबी लुईस ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। इसके बाद हंटर 18 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। वहीं कप्तान लुईस ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और लगातार जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया। हालांकि लुईस 72 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई और उस समय आयरिश टीम का स्कोर 137 रन था। आखिरी ओवर में आयरलैंड की टीम को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी और उन्होंने ओवर की 5 गेंदों तक चार रन बना लिए थे। इसके बाद आखिरी गेंद पर डालजेल ने चौका लगाने के साथ अपनी टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

साल 2024 अब तक आयरिश महिला टीम के लिए रहा यादगार

आयरलैंड महिला टीम के लिए साल 2024 अभी तक उनके लिए काफी यादगार रहा है, जिसमें उन्होंने इस मुकाबले से पहले श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी। जो उनकी अब तक किसी भी फॉर्मेट में श्रीलंकाई महिला टीम के खिलाफ जीत है। वहीं अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 23 सालों के बाद पहला वनडे मैच जीतने में सफलता हासिल की है। आयरलैंड और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच अब 14 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें इंग्लिश टीम की कोशिश आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी कमियों को दूर करने पर होंगी।

ये भी पढ़ें

ट्रेविस हेड ने एक ही ओवर में ठोक दिए इतने रन, इंग्लैंड के खिलाफ किया बड़ा कमाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सस्पेंड किया ये टूर्नामेंट, अचानक ले लिया चौंकाने वाला फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल