1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टार खिलाड़ी ने चकनाचूर किया टिम साउदी का कीर्तिमान, न्यूजीलैंड के लिए हासिल कर ली पहली पोजीशन

स्टार खिलाड़ी ने चकनाचूर किया टिम साउदी का कीर्तिमान, न्यूजीलैंड के लिए हासिल कर ली पहली पोजीशन

 Published : Oct 03, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 02:46 pm IST

ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ish sodhi- India TV Hindi
ईश सोढ़ी Image Source : PTI

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच में टॉस हुआ था और उसे न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन बाद में फिर बारिश ने खलल डाला और मैच शुरू नहीं हो पाया। अंत में अंपायर्स ने मैच को 9-9 ओवर्स का करने का फैसला किया। लेकिन बारिश इतनी तेज हुई कि मैच शुरू नहीं हो पाया और उसे रद्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

टिम साउदी का टूट गया रिकॉर्ड

टॉस होते ही ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये 127वां मुकाबला है। सोढ़ी ने टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए T20I क्रिकेट में 126 मैच खेले थे। 122 T20I मैचों के साथ मार्टिन गुप्टिल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड की टीम के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स:

ईश सोढ़ी-127 मैच

टिम साउदी-126 मैच

मार्टिन गुप्टिल-122 मैच

मिचेल सेंटनर-124 मैच

रॉस टेलर-102 मैच

ईश सोढ़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके 150 विकेट

ईश सोढ़ी ने न्यूजीलैंड की टीम के लिए साल 2014 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद अपने दम पर टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। सोढ़ी ने 127 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 150 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 12 रन देकर चार विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में अभी भी 0-1 से पीछे हैं। जबकि दूसरा मुकाबला रद्द हो चुका है। ऐसे में तीसरे टी20 मैच को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा ने धोनी को पछाड़ा, टेस्ट में अब सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाज रह गए आगे

61 साल बाद देखने को मिला ऐसा अजूबा, केएल राहुल ने 100 और शुभमन गिल ने 50 रन बनाकर रच दिया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल