1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा ने धोनी को पछाड़ा, टेस्ट में अब सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाज रह गए आगे

रवींद्र जडेजा ने धोनी को पछाड़ा, टेस्ट में अब सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाज रह गए आगे

 Published : Oct 03, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 02:31 pm IST

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। वह अभी 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और अपनी पारी में चार छक्के लगा चुके हैं।

ravindra jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है और विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। भारतीय टीम ने अभी तक चार विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 164 रनों की हो गई है। भारतीय टीम के लिए अभी ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

रवींद्र जडेजा ने धोनी को किया पीछे

रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। उन्होंने 75 गेंदों में कुल 50 रन बनाए हैं, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे हैं। मैच में चार छक्के लगाते ही उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे कर दिया है। जडेजा के नाम अब टेस्ट में 79 छक्के हो गए हैं। जबकि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए थे।

जडेजा टेस्ट में छक्के जड़ने के मामले में अब सिर्फ3 बल्लेबाज आगे

रवींद्र जडेजा से टेस्ट क्रिकेट में अब छक्के लगाने में सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाज ही आगे हैं। इनमें ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा (88 छक्के) के नाम शामिल हैं। भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्सर संयुक्त रूप से पंत और सहवाग ने लगाए हैं। इन दोनों प्लेयर्स के नाम पर 90-90 छक्के दर्ज हैं।

जडेजा भारतीय टीम के लिए जड़ चुके पांच छक्के

रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में साल 2012 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाजी और धाकड़ गेंदबाजी में माहिर हैं। उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 86 टेस्ट मैचों में 3936 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा वह 330 विकेट भी ले चुके हैं।

भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद केएल राहुल ने दमदार 100 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए हैं। ध्रुव जुरेल 68 रन और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 326 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़ें:

61 साल बाद देखने को मिला ऐसा अजूबा, केएल राहुल ने 100 और शुभमन गिल ने 50 रन बनाकर रच दिया इतिहास

केएल राहुल ने शतक के बाद किया ऐसा सेलिब्रेशन, वाइफ अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा मैसेज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल