1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने तो गर्दा उड़ा दिया, साल 2026 में धमाकेदार अंदाज में बनाए रन, सूर्या और अभिषेक शर्मा की बराबरी की

ईशान किशन ने तो गर्दा उड़ा दिया, साल 2026 में धमाकेदार अंदाज में बनाए रन, सूर्या और अभिषेक शर्मा की बराबरी की

 Published : Jul 27, 2026 03:17 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 03:17 pm IST

ईशान किशन ने इस साल यानी 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 800 से अधिक रन बना लिए हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ही ये कमाल कर पाए हैं।

ishan kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AP

ईशान किशन ने जब से टी20 इंटरनेशनल में वापसी की है, कुछ एक मैचों को छोड़ दें तो जबरदस्त अंदाज में ही ​बल्लेबाजी की है। हाल ही में खत्म हुई भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भी ईशान ने एक अर्धशतक लगाया और बाकी दो मैचों में भी छोटी छोटी, लेकिन काम की पारियां खेली। इसके साथ ही ईशान ने उस क्लब में एंट्री मार दी है, जिसमें अब तक केवल पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ही थे। उन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल में 800 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। 

इस साल ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 800 से अधिक रन

काफी लंबे समय बाद ईशान किशनकरन को एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला और इसे उन्होंने खूब भुनाया। इस साल यानी 2026 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह हैं। उन्होंने 21 मुकाबले खेलकर 846 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं। उन्होंने 23 मैच खेलकर 812 रन बनाए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर हैं। उन्होंने 16 मैचों में 566 रन बनाए हैं। यानी पहले दो और तीसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अच्छा खासा अंतर है। केवल दो ही बल्लेबाज इस साल अब तक 800 से अधिक रन बना सके हैं। 

करनबीर सिंह ने एक साल में बनाए हैं टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

करनबीर सिंह ने पिछले ही साल यानी 2025 में भी 32 मैच खेलकर 1488 रन बनाए थे। जो कि एक कीर्तिमान हैं। एक कैलेंडर साल में इतने रन किसी और ने नहीं बनाए हैं। भारत के अब तक केवल दो ही बल्लेबाज थे, जिन्होंने एक साल में 800 से अधिक रन बनाए हैं, अब उसमें ईशान का नाम भी जुड़ गया है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 1164 रन बनाने का कीर्तिमान बनाया था। जो अब तक और कोई भारतीय नहीं कर सका है। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 859 रन बनाए थे। अब ईशान ने भी 812 रन बनाए हैं। 

ईशान के पास अभिषेक शर्मा को पछाड़ने का मौका

अब ईशान के पास मौका है कि वे अभिषेक शर्मा को पीछे कर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएं, साथ ही अगर उनका फॉर्म सही रहा तो वे ऑस्ट्रिया  के करनबीर सिंह को इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पीछे कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें लगातार रन बनाते रहना होगा। लेकिन फिलहाल तो इतना ही काफी है कि वे एक कैलेंडर साल में 800 से अधिक टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी और वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में जीती टीम इंडिया

ईशान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले मैच में 35 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मैच में धमाकेदार अंदाज में 81 रन बनाए। इसके बाद तीसरे और ​आखिरी मैच में 29 रन बनाए। यही वजह रही कि टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये पहली सीरीज जीत है। इससे जहां कप्तान अय्यर तो काफी खुश नजर आए ही, साथ ही इस सीरीज के लिए कोच बनाए गए वीवीएस लक्ष्मण ने भी टीम की जीत पर खुशी जताई है। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया अब लंबे ​ब्रेक पर, जल्द होगा अगली सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान

बाबर आजम कप्तान बनकर भी फ्लॉप, पूर्व कप्तान की वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल