1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO-बल्लेबाजी से नहीं बनी बात, तो गेंदबाजी में हाथ आजमा रहा ये भारतीय खिलाड़ी

VIDEO-बल्लेबाजी से नहीं बनी बात, तो गेंदबाजी में हाथ आजमा रहा ये भारतीय खिलाड़ी

 Published : Jul 03, 2025 05:58 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 05:58 pm IST

भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन ने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की टीम के लिए गेंदबाजी की है और एक ओवर फेंका है।

ishan kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : TWITTER

Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं है। लेकिन वह काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे हैं। जहां उन्होंने समरसेट के खिलाफ मैच में गेंदबाजी की है, जबकि ईशान अपनी बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है कि उनकी एंट्री भारतीय टीम में हो सके।

ईशान किशन ने की गेंदबाजी

नॉटिंघमशायर और समरसेट के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने 77 रनों की पारी खेली। जबकि टीम के लिए बेन स्लेटर (124 रन) और जैक हेन्स (157 रन) ने शतक लगाए। लेकिन किशन सेंचुरी नहीं जड़ पाए। खास बात ये रही कि वह मैच में विकेटकीपर के तौर पर शामिल थे। फिर भी उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। वह गेंदबाजी करने के दौरान हरभजन सिंह के जैसा एक्शन करते हुए नजर आए। अब उनका गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नॉटिंघमशायर की तरफ से दो प्लेयर्स ने लगाए शतक

मैच में समरसेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजों के शानदार खेल की बदौलत नॉटिंघमशायर की टीम ने 509 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए बेन स्लेटर और जैक हेन्स ने शतक लगाए। इस तरह से नॉटिंघमशायर की टीम ने पहली पारी के आधार पर 130 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद समरसेट की टीम ने दूसरी पारी में 238 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और मैच ड्रॉ हो गया।

वनडे क्रिकेट में जड़ चुके हैं एक दोहरा शतक

ईशान किशन अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद से ही वह भारतीय प्लेइंग इलेवन में नहीं आ पाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है और भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट मैचों में 78 रन, 27 वनडे मैचों में 933 रन और 32 T20I मैचों में 796 रन बनाए हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में एक दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय

IND vs PAK: एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, सरकार से मिली हरी झंडी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल