1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 7060 रन 448 विकेट लेने वाले खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा अपनी टीम का साथ, 9 साल बाद लिया बड़ा फैसला

7060 रन 448 विकेट लेने वाले खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा अपनी टीम का साथ, 9 साल बाद लिया बड़ा फैसला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 09, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 05:23 pm IST

ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने नौ सीजन के बाद केरल क्रिकेट टीम को छोड़ने का फैसला किया है। उनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

Jalaj Saxena- India TV Hindi
जलज सक्सेना Image Source : PTI

भारतीय घरेलू क्रिकेट के अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने आगामी रणजी सीजन से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। डोमेस्टिक क्रिकेट में केरल के लिए 9 सीजन खेलने के बाद उन्होंने अब टीम को छोड़ने का फैसला किया है। इस टीम के लिए उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उनके रहते हुए टीम पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, जहां उन्हें विदर्भ से हार का सामना करना पड़ा था।

केरल के लिए 125 मैच खेले थे जलज सक्सेना

आपको बता दें कि जलज सक्सेना ने 2005-06 में डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन 2016-17 सीजन से पहले वह केरल की टीम में शामिल हो गए। इसके बाद 2024-25 तक वह केरल  टीम का हिस्सा रहे और इस टीम के लिए कुल 125 मैच (लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास) खेलने में कामयाब रहे। सक्सेना ने इस दौरान कुल 3153 रन बनाए और सभी फॉर्मेट को मिलाकर 352 विकेट लेने में कामयाब रहे।

केरल के लिए जलज सक्सेना के आंकड़े

अपने करियर में केरल के लिए उन्होंने कुल 58 फर्स्ट क्लास मैच खेला, जिसमें उन्होंने तीन शतकीय पारी के बदौलत 2252 रन बनाए और 20.68 की औसत से 269 विकेट लेने में कामयाब रहे। जिसमें उन्होंने 23 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान वह टूर्नामेंट के इतिहास में 6000 रन और 400 विकेट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में उनके नाम कई और रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जलज सक्सेना का प्रदर्शन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जलज सक्सेना अब तक कुल 150 मैच खेल चुके हैं। जहां उनके बल्ले से 33.77 के औसत से 7060 रन आए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 194 रन का रहा है। वहीं गेंदबाजी में बात करें तो वहां उन्होंने अब तक 25.48 के औसत से 484 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में भी वह 2056 रन बना चुके हैं और 109 मैचों में 123 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

जलज ने केरल क्रिकेट टीम छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भावनाओं को शब्दों से बयां करना आसान नहीं होता है लेकिन आज मैं कुछ ऐसा कहना चाहता हूं जो मेरे दिल के काफी करीब है। मैंने केरल के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया और यह विचार अभी भी मुझे सपने सा लग रहा। यह कहते हुए अजीब सी भावनाएं उमड़ रही- सम्मान, गर्व और थोड़ा सा दर्द।सालों तक इस टीम ने मुझे क्रिकेट से कहीं ज्यादा दिया है। इसने मुझे भाई, दोस्त और मेरे साथ हर समय डटी रहने वाला परिवार दिया। मैंने इस सफर में अपना सब कुछ दिया और बदले में मुझे जीवनभर की यादें और संबंध दिए हैं।

यह भी पढ़ें

एशिया कप से ठीक पहले बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन, ये खिलाड़ी करेगा खेल खराब

IND vs UAE: क्या है दुबई की पिच रिपोर्ट, रनों का लगेगा अंबार या फिर गेंदबाज रहेंगे हावी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल