1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑक्शन में दिखेगा जेम्स एंडरसन और शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों का जलवा, नेपाल का भी 1 प्लेयर शामिल

ऑक्शन में दिखेगा जेम्स एंडरसन और शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों का जलवा, नेपाल का भी 1 प्लेयर शामिल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 02, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 02:30 pm IST

SA20 के ऑक्शन का 9 सितंबर को आयोजन होना है, जिसमें 500 से ज्यादा खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। इनमें जेम्स एंडरसन और शाकिब अल हसन भी शामिल हैं।

SA20- India TV Hindi
जेम्स एंडरसन और शाकिब अल हसन Image Source : PTI

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन उन 541 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 9 सितंबर को होने वाली SA20 2025-26 ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। 43 साल के एंडरसन इंग्लैंड के 97 खिलाड़ियों में से एक हैं जो इस ऑक्शन पूल में मौजूद हैं। इन नामों में मोईन अली, एलेक्स हेल्स और टॉम एबेल भी शामिल हैं। टॉम एबेल को SA20 2024 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। एंडरसन ने लगभग 11 साल बाद T20 क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने पहले T20 ब्लास्ट में लंकाशायर के लिए खेला और फिर द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के आठ में से तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया।

बांग्लादेश की ओर से ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान समेत 14 खिलाड़ी ऑक्शन पूल में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया से केवल डार्सी शॉर्ट और पीटर हेट्जोग्लू ऑक्शन लिस्ट में हैं क्योंकि उस दौरान बीबीएल (BBL) और SA20 का शेड्यूल आपस में टकरा रहा है।

ऑक्शन पूल में साउथ अफ्रीका के 300 खिलाड़ी 

इसके अलावा वेस्टइंडीज के 28 और श्रीलंका के 24 खिलाड़ी भी इस ऑक्शन का हिस्सा होंगे। दिपेंद्र सिंह ऐरी ऑक्शन में एकमात्र नेपाली खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका से कुल 300 खिलाड़ी ऑक्शन पूल में हैं। इसमें एडेन मार्करम भी शामिल हैं, जिन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप से रिटेंशन नहीं लेने का फैसला किया। इनके अलावा अनरिख नॉर्किया, क्विंटन डि कॉक, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और जेराल्ड कोएत्जी जैसे बड़े नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। कुल 241 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लेकिन अधिकतम 25 विदेशी स्लॉट उपलब्ध होंगे। वहीं, 59 स्लॉट के लिए 300 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी मुकाबले में रहेंगे।

MI केप टाउन के पास सबसे कम पर्स

प्रीटोरिया कैपिटल्स ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स (R32.5 मिलियन यानी लगभग 1.86 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के साथ उतर रही है। उनके पास 13 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से पांच विदेशी हैं। वहीं एमआई केप टाउन के पास सबसे कम पर्स (R11.5 मिलियन यानी लगभग 0.65 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है और उन्हें 12 स्लॉट भरने हैं, जिनमें चार विदेशी हैं। गौरतलब है कि प्रत्येक 6 टीमों को अपनी 19 सदस्यीय स्क्वॉड में कम से कम दो अंडर-23 खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल