1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेम्स नीशम को भूल तो नहीं गए, अब इस शर्मनाक लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे

जेम्स नीशम को भूल तो नहीं गए, अब इस शर्मनाक लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे

 Published : Jul 16, 2025 06:03 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 06:04 pm IST

James Neesham: जेम्स नीशम टी20 इंटरनेशनल में अब न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

james neesham- India TV Hindi
जेम्स नीशम Image Source : GETTY

James Neesham Record: अगर आप ​इंटरनेशनल क्रिकेट के तगड़े वाले फैंन हैं, तभी शायद आप जेम्स नीशम को जानते होंगे। वैसे तो उनकी गिनती न्यूजीलैंड के बड़े प्लेयर्स में की जाती है, लेकिन वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अंदर बाहर होते रहते हैं। उनके साथ ऐसा क्यों होता है, ये बात एक बार​ फिर से साफ हो गई। नीशम ने अब एक शर्मनाक लिस्ट में टॉप कर लिया है। उन्होंने अपने ही देश यानी न्यूजीलैंड के कई प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया है। 

जिम्बाब्वे में खेली जा रही है तीन देशों के बीच सीरीज

जिम्बाब्वे इस वक्त क्रिकेट का नया सेंटर बना हुआ है। तीन देशों के बीच यहां टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसमें जिम्बाब्वे के अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी शामिल हैं। बुधवार को साउ​थ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होती हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान रस्सी वैन डेर डुसेन ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। रस्सी का ये फैसला बिल्कुल सटीक साबित हुआ। जल्दी जल्दी न्यूजीलैंड के विकेट गिरने शुरू हो गए। टीम का स्कोर जब केवल 70 रन था, तभी पांच विकेट गिर चुके थे। ये हाल पारी के दसवें ओवर में ही हो गया था। 

खाता तक नहीं खोल पाए जेम्स नीशम

पहले दस ओवर में टीम के जो पांच बल्लेबाज आउट हुए, उसमें से केवल जेम्स नीशम ही ऐसे बल्लेबाज थे, जो बिना खाता खोले यानी शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाकी ने रन कम जरूर बनाए, लेकिन कुछ ना कुछ योगदान तो जरूर दिया। नशीम केवल दो बॉल खेल पाए और उसके बाद वापस चले गए। शून्य पर आउट होने के साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया, जो वे शायद खुद बनाना तो नहीं चाहते होंगे। 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बने

जेम्स नीशम अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक 84 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर नीशम 7 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। इन 84 मैचों में नीशम के नाम केवल 955 रन ही हैं। न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में छह बार शून्य पर आउट होने वाले कई बल्लेबाज हैं। इसमें ईशा सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर और कॉलिन डी ग्रैंडहोम के नाम आते हैं। लेकिन अब जेम्स नीशम इस सभी को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। अब देखना होगा कि नीशम यहीं पर थमते हैं या फिर इससे भी आगे निकल जाते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल