1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के ओवर में गिरे 4 विकेट, फिर भी नहीं हो पाई हैट्रिक; जानिए वजह

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के ओवर में गिरे 4 विकेट, फिर भी नहीं हो पाई हैट्रिक; जानिए वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2023 09:54 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 09:54 pm IST

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के एक गेंदबाज के ओवर में 4 विकेट गिरे, लेकिन फिर भी इस खिलाड़ी की हैट्रिक नहीं हो पाई।

Mumbai Indians - India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : IPLT20.COM

DC vs MI: IPL 2023 में इस समय दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 173 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में मुंबई के एक गेंदबाज ने चार विकेट लिए, लेकिन फिर वह गेंदबाज हैट्रिक पूरी नहीं कर पाया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

इस प्लेयर के ओवर में गिरे चार विकेट 

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 19वां ओवर में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉफ ने किया। इस ओवर की पहली गेंद पर ही उन्होंने अक्षर पटेल को अरशद खान के हाथों कैच आउट करवाया। जेसन की दूसरी गेंद पर अभिषेक पोरेल ने एक रन ले लिया। फिर तीसरी गेंद पर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को आउट किया। चौथी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए। पांचवीं गेंद उन्होंने डॉट फेंकी। फिर छठी गेंद पर उन्होंने अभिषेक पोरेल को आउट कर दिया। इस तरह से ओवर में चार विकेट गिरे, लेकिन वह अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। 

जेसन बेहरेनडॉर्फ का 19वां ओवर: 

पहली गेंद- अक्षर पटेल हुए आउट 

दूसरी गेंद- अभिषेक पोरेल ने एक रन लिया 
तीसरी गेंद- डेविड वॉर्नर हुए आउट 
चौथी गेंद- कुलदीप यादव रन आउट हुए
पांचवीं गेंद- डॉट रही
छठी गेंद- अभिषेक पोरेल हुए आउट 

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 173 रनों का टारगेट 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी खिलाड़ी बेहतरीन पारी नहीं खेल पाया। ओपनर पृथ्वी शॉ सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मनीष पांडे ने  26 रन बनाए। फिर डेब्यू करने वाले यश धुल कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। ललित यादव ने 2 रनों का योगदान दिया। कप्तान वॉर्नर ने 47 गेदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। अंत में अक्षर पटेल ने तूफानी बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए। अक्षर की वजह से ही दिल्ली की टीम 172 रनों के टारगेट तक पहुंच पाई। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल