1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह को क्यों कहा जाता है डेथ ओवर स्पेशलिस्ट? आंकड़े बता रहे हैं असली कहानी

जसप्रीत बुमराह को क्यों कहा जाता है डेथ ओवर स्पेशलिस्ट? आंकड़े बता रहे हैं असली कहानी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 07, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 02:14 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जसप्रीत बुमराह कीवी टीम की मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। बुमराह ने सेमीफाइनल में कसी हुई गेंदबाजी कर भारत को इंग्लैंड पर 7 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ल्ड कप में जब भी टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को विकेट की जरूरत दिखी, तब उन्होंने गेंद बुमराह के हाथ में थमाई। बुमराह ने भी अपना काम बखूबी निभाया और जरूरत पड़ने पर टीम इंडिया को सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह किसी भी मौके पर गेंदबाजी के लिए तैयार रहते हैं। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी गेंद पर शॉट लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा है। ये बात हम नहीं जसप्रीत बुमराह के डेथ ओवर के आंकड़े कह रहे हैं।

डेथ ओवर में कैसे हैं जसप्रीत बुमराह के आंकड़े?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब तक जसप्रीत बुमराह के अब तक के आंकड़ों पर ध्यान दें तो रन डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में उनके खिलाफ सिर्फ एक छक्का लगा है और उनका इकॉनमी रेट 5 से भी कम का है। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक 9 मैचों में डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की है। इस दौरान 14 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान वह 9 विकेट भी लेने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ गेंदबाजी की।

डेथ ओवर्स में बुमराह ने 4.39 की इकॉनमी से लुटाए हैं रन

84 गेंदें जसप्रीत बुमराह ने स्कोर को डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में फेंकी हैं, जिन पर सामने वाली टीम के बल्लेबाज कुल 60 रन ही बनाने में कामयाब हो पाए हैं। वहीं उनका इकॉनमी रेट 4.39 का रहा है, जबकि डेथ ओवर्स में आराम से टीमें 10 या इससे ज्यादा के रन रेट से रन बनाती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे डेथ ओवर्स के असली किंग हैं। उनके खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल रहा है।

टीम इंडिया के पास खिताब बचाने का मौका

भारतीय टीम की नजर दुनिया की ऐसी पहली टीम बनने के कगार पर है, जो टी20 वर्ल्ड कप का ख‍िताब बचाने में सफल रही। कोई भी टीम आज तक टी20 वर्ल्ड कप के टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहा है। इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ वह फाइनल खेली थी, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या कहते हैं ICC के नियम

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में अब तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है भारत, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल