1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत के साथ इस खराब लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

ऋषभ पंत के साथ इस खराब लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Feb 04, 2024 10:45 pm IST,  Updated : Feb 04, 2024 10:49 pm IST

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया की दूसरी पारी 255 रनों के स्कोर पर सिमट गई। वहीं इस पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 26 गेंदों का सामना करने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
विशाखापट्टनम टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में तीन दिनों का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले की चौथी पारी में इंग्लैंड को 399 रनों का बड़ा टारगेट दिया है, जिसमें से उन्होंने 67 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाकर सिमट गई जिसमें शुभमन गिल के बल्ले से जरूर शतकीय पारी देखने को मिली। वहीं इस पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बल्ले से कोई योगदान देने में कामयाब नहीं हो सके और 26 गेंदों का सामना करने के बाद भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

ऋषभ पंत के साथ इस खराब लिस्ट का हिस्सा बने बुमराह

जसप्रीत बुमराह के लिए विशाखापट्टनम टेस्ट मैच गेंद से काफी अब तक खास रहा है। इंग्लैंड टीम की पहली पारी में बुमराह की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल करने के साथ टेस्ट करियर में अपने 150 विकेट भी पूरे किए। वहीं टीम इंडिया की दूसरी पारी में जब बुमराह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो उनसे सभी को कुछ रनों की उम्मीद थी, लेकिन 26 गेंदों का सामना करने के बाद बुमराह बिना खाता खोले टॉम हार्टली का शिकार बने। इसी के साथ बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के बाद डक पर आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर इरफान पठान का नाम है जो पाकिस्तान के खिलाफ साल 2005 में खेले गए टेस्ट मैच में 29 गेंदों का सामना करने के बाद डक पर आउट हुए थे।

सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करते हुए टेस्ट में डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

  • 0 (29) - इरफान पठान बनाम पाकिस्तान (साल 2005)
  • 0 (29) - सुरेश रैना बनाम इंग्लैंड (साल 2011)
  • 0 (29) - ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड (साल 2018)
  • 0 (28) - मुनाफ पटेल बनाम वेस्टइंडीज (साल 2006)
  • 0 (26) - जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड (साल 2024)

ये भी पढ़ें

यशस्वी के दोहरे शतक और गिल के शतक से 1964 के बाद हुआ ऐसा, एमके पटौदी से जुड़ा बड़ा कनेक्शन

'क्रिकेट पर राज करेंगे ये 2 युवा बल्लेबाज', शुभमन गिल के शतक पर सचिन-सहवाग ने दिया ये रिएक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल