Sunday, December 07, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: "ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं, मैं इनका जवाब नहीं दूंगा"; जसप्रीत बुमराह ने जानिए क्यों कही ये बात

IND vs SA: "ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं, मैं इनका जवाब नहीं दूंगा"; जसप्रीत बुमराह ने जानिए क्यों कही ये बात

IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का गेंद से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अफ्रीकी टीम की पहली पारी में कुल 5 विकेट हासिल किए।

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Nov 15, 2025 08:54 am IST, Updated : Nov 15, 2025 08:54 am IST
Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है, जिसमें कोलकाता के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम की पहली पारी को सिर्फ 159 रनों के स्कोर पर समेट दिया जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका अदा की। बुमराह ने सिर्फ 27 रन देने के साथ 5 विकेट अपने नाम किए, जिसमें वह अपने टेस्ट करियर में 16वीं पारी में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं, ऐसे में उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी लगातार चर्चा होती रहती है, जिसको लेकर पहले दिन के खेल के बाद उनसे सवाल भी पूछा गया।

मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा

भारतीय टीम जब इंग्लैंड के दौरे पर थी तो उसमें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में से दो में जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के फैसले को लेकर काफी आलोचना भी देखने को मिली थी। वहीं पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह टेस्ट और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में लगातार खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी को लेकर कोलकाता टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बाद जब उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह से उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं, मैं इनका जवाब नहीं दूंगा। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी फॉर्मेट खेलूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। मैं जितना हो सके उतना खेलने की कोशिश करता हूं। मैं अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं। जब तक मैं योगदान दे पा रहा हूं और नई चीजें सीखने की कोशिश कर पा रहा हूं, उससे मैं खुश हूं।

टीम इंडिया की नजरें बड़ी बढ़त लेने पर

कोलकाता टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए थे, जिसके बाद अभी वह साउथ अफ्रीकी टीम के पहली पारी के स्कोर से 122 रन पीछे हैं। टीम इंडिया के पास अब इस मैच में पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने का भी शानदार मौका है। दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल 13 और टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतरे वाशिंगटन सुंदर 38 गेंदों का सामना करने के बाद 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: पहले टेस्ट से तो हो गया बाहर, अब दूसरे में खेलने पर संकट के बादल; टीम की बढ़ी परेशानी

जसप्रीत बुमराह के लिए आई राहत भरी खबर, बावुमा को 'बौना' कहने पर अफ्रीकी टीम नहीं करेगी शिकायत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement