1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: बूम-बूम बुमराह का एक और कमाल, 22 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने किया ऐसा कारनामा

IND vs AUS: बूम-बूम बुमराह का एक और कमाल, 22 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने किया ऐसा कारनामा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 06, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 04:11 pm IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है। 22 सालों के बाद किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने ऐसा किया है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद भारतीय टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई। एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही बुमराह ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

साल 2024 में बुमराह का एक और कमाल

जसप्रीत बुमराह ने इस साल कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम को साल 2024 में कई मैच जिताए हैं। इसी बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इस साल 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट इस साल ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। अभी तक किसी भी अन्य गेंदबाज ने 50 विकेट के आंकड़े को साल 2024 में नहीं छुआ है। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट करके इस मुकाम को हासिल किया। उस्मान ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 13 रनों की पारी खेली है।

22 साल बाद हुआ ऐसा

भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में बहुत कम तेज गेंदबाजों ने 50 विकेट झटके हैं। बुमराह ने ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ कपिल देव और जहीर खान ने ऐसा किया है। आखिरी बार साल 2002 में जहीर खान ने टेस्ट क्रिकेट में 51 विकेट झटके थे। यानी कि 22 सालों के बाद किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने ऐसा किया है। साल 1979 में पहली बार कपिल देव ने ऐसा किया था। उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 74 विकेट झटके थे। बुमराह इस साल अभी दो और टेस्ट मैच खेलेंगे। वह इस लिस्ट में टॉप पर भी जा सकते हैं।

भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

1 - कपिल देव - 75 विकेट (साल 1983)

2 - कपिल देव - 74 विकेट (साल 1979)
3 - जहीर खान - 51 विकेट (साल 2002)
4 - जसप्रीत बुमराह - 50 विकेट (साल 2024)
5 - जसप्रीत बुमराह - 48 विकेट (साल 2018)

यह भी पढ़ें

भारत U19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में पहुंचा, जानिए फाइनल में किस टीम से होगी भिड़ंत

मिचेल स्टार्क ने किया बड़ा कारनामा, 8 साल पुराना ये रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल