1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली में आकर क्रिकेट के रंग में रंगे फुटबॉलर मेसी, ICC अध्यक्ष जय शाह ने गिफ्ट में दी टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी

दिल्ली में आकर क्रिकेट के रंग में रंगे फुटबॉलर मेसी, ICC अध्यक्ष जय शाह ने गिफ्ट में दी टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 15, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 05:56 pm IST

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने गोट इंडिया टूर के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे और वहां ICC प्रेसिडेंट जय शाह उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे।

Lionel Messi With Jay Shah- India TV Hindi
लियोनल मेसी जय शाह के साथ Image Source : X@ICC

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने गोट इंडिया टूर के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इवेंट का आयोजन किया गया था। अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी से मिलने के लिए ICC प्रेसिडेंट जय शाह, DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इस इवेंट के दौरान जय शाह ने जय शाह ने मेसी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रोहन जेटली को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। इस दौरान मेसी क्रिकेट के रंग में रंगे हुए नजर आए।

जय शाह ने मेसी के इंडिया टूर को बनाया यादगार

वहीं, मेसी को एक खास ऑटोग्राफ किया हुआ क्रिकेट बैट गिफ्ट में दिया, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया। इस मौके पर जय शाह ने मेसी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए आमंत्रित भी किया और उन्हें इस ICC टूर्नामेंट का टिकट मेसी को दिया। इस दौरान उन्होंने मेसी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी गिफ्ट में दी, जिसपर मेसी लिखा हुआ था। वहीं उन्होंने मेसी के साथ मौजूद फुटबॉलर सुआरेज को 7 नंबर और डी पॉल को 9 नंबर की जर्सी दी।

मिनर्वा अकादमी के युवा खिलाड़ियों से मिले मेसी

इससे पहले मेसी ने अरुण जेटली स्टेडियम में मिनर्वा अकादमी के युवा खिलाड़ियों से तुरंत मुलाकात की और उनके साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद मेसी, सुआरेज और डी पॉल ने पूर्व भारतीय फुटबॉलर अदिति चौहान से भी मुलाकात की, जिन्होंने प्रीमियर लीग में वेस्ट हैम का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं उन्होंने स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन भी किया और उन्हें गिफ्ट में फुटबॉल दी।

मेसी ने फैंस को कहा धन्यवाद

इस इवेंट के बाद मेसी ने कहा कि मैं भारत में इन दिनों मिले प्यार और स्नेह के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह हमारे लिए सच में एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव था। उन्होंने आगे कहा कि हम यह सारा प्यार अपने साथ ले जा रहे हैं। हम जरूर वापस आएंगे। उम्मीद है कि एक दिन मैच खेलने या किसी और मौके पर लेकिन हम भारत घूमने जरूर वापस आएंगे। इस इवेंट के बाद वह अरुण जेटली स्टेडियम से बाहर निकल गए।

यह भी पढ़ें 

शाहीन अफरीदी की इंटरनेशनल बेइज्जती, पाकिस्तानी गेंदबाज को बीच ओवर में अचानक गेंदबाजी से रोका

कैमरन ग्रीन 30 करोड़ में बिके, आईपीएल ऑक्शन से पहले ये क्या हुआ?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल