1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, बुमराह के बाद ये गेंदबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर

IPL 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, बुमराह के बाद ये गेंदबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2023 03:10 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 03:11 pm IST

IPL 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। उसका एक स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएगा।

Mumbai Indians - India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है, लेकिन पिछले सीजन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और आखिरी स्थान पर रही थी। IPL 2023 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला फॉफ डु प्लेसिस की अगुवाई आरसीबी से करेगी, लेकिन अब आईपीएल 2023 से पहले ही मुंबई की टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसका एक स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन में नहीं खेल पाएगा। 

IPL 2023 में नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी 

आईपीएल 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। Espnक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक स्टार तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन चोटिल होन की वजह से आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे। चोटिल होने की वजह से ही रिचर्डसन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे। वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें फिट होने में अभी लंबा वक्त लग सकता है। इसी कारण से वह इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। 

झाय रिचर्डसन ने कही ये बात 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चोट क्रिकेट का एक बड़ा हिस्सा है। यह सच्चाई है, लेकिन इससे निराश होती है। अब मैं ऐसी स्थिति में हूं जहां मैं वह कर सकता हूं, जो मुझे पसंद है। मैं पहले से भी बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए कड़ी मेहनत करता हूं। एक स्टेप पीछे और दो कदम आगे। आओ इसे करके देखते हैं। 

मुंबई ने लगाई बड़ी बोली 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें खरीदने के लिए पंजाब किंग्स ने भी बोली लगाई थी, लेकिन मुंबई की टीम ने उन्हें मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया। रिचर्डसन बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट मैचों में 11 विकेट, 15 वनडे मैचों में 27 विकेट और 18 टी20 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं।

झाय रिचर्डसन को साल 2019 में कंधे की सर्जरी करानी पड़ी थी, जिससे वह वनडे वर्ल्ड कप और एशेज से बाहर हो गए थे। फिर उन्होंने दिसंबर 2021 में एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला, लेकिन एड़ी की चोट के कारण वह अगले मैच से बाहर हो गए। तब से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। 

यह भी पढ़े: 

AUS के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने ये रिकॉर्ड बनाकर किया बड़ा काम, जिसके आस-पास भी नहीं रोहित-विराट

भारत की धरती पर ये कारनामा करने वाले पहले बॉलर बने रविचंद्रन अश्विन, इस दिग्गज का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल