1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने अब बल्ले से नहीं फील्डिंग में दिखाया कमाल, स्मिथ को पीछे छोड़ हासिल की अब नंबर-1 की कुर्सी

जो रूट ने अब बल्ले से नहीं फील्डिंग में दिखाया कमाल, स्मिथ को पीछे छोड़ हासिल की अब नंबर-1 की कुर्सी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 21, 2026 05:47 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 05:57 pm IST

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट जो अपने बल्ले से लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं उन्होंने अब पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब अजान ओवैस का कैच पकड़ा इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए।

Joe Root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : AFP

इंग्लैंड की टीम अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला हेडिंग्ले के स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट लेने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी एकबार फिर से जो रूट संभाल रहे हैं, जिसमें उन्होंने टीम की पहली पारी में 66 रन बनाए जिसमें वह कुछ रिकॉर्ड को भी तोड़ने में कामयाब रहे। वहीं इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में अपनी पहली पारी में 409 रन बनाकर सिमट गई जिसमें उनको पहली पारी के आधार पर 238 रनों की बड़ी बढ़त भी हासिल हुई। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने 13 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट अजान ओवैस के रूप में गंवा दिया जिनका कैच जो रूट ने पकड़ा और उसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं।

जो रूट बने बतौर फील्डर टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में मौजूद समय में जो रूट का बल्ला जमकर बोलते हुए दिख रहा है, जिसमें वह लगातार कई रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ कुछ को तोड़ने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। वहीं जो रूट ने जब पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल में पहले सेशन में अजान ओवैस का कैच पकड़ा उसी के साथ वह स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। जो रूट का यह टेस्ट में 219वां कैच था। वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ ने 218 कैच पकड़े हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर

  • जो रूट (इंग्लैंड) - 219* कैच
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 218 कैच
  • राहुल द्रविड़ (भारत) - 210 कैच
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 205 कैच
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 200 कैच

रूट को अब पीछे छोड़ने का अब स्मिथ के पास मौका

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के पास अब जो रूट को पीछे छोड़ने का मौका है जिसमें कंगारू टीम को 22 अगस्त से अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ मैकॉय के स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। ऐसे में स्मिथ यदि बतौर फील्डर अपना कमाल दिखाते हैं और अधिक कैच पकड़ने में कामयाब होते हैं तो वह फिर से नंबर-1 की पोजीशन को हासिल कर लेंगे।

ये भी पढ़ें

रूट बनाम तेंदुलकर, अब सचिन के किन रिकॉर्ड के पीछे पड़ा है इंग्लैंड का बल्लेबाज

स्टीव स्मिथ 50 रन बनाते ही टॉप-3 में मारेंगे एंट्री, दिग्गज स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल