1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रायन लारा और शिखर धवन भी हो गए पीछे, जो रूट ने शतक लगाकर मचाया तहलका; हुआ कमाल

ब्रायन लारा और शिखर धवन भी हो गए पीछे, जो रूट ने शतक लगाकर मचाया तहलका; हुआ कमाल

 Published : Jun 01, 2025 11:38 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 11:38 pm IST

जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। उन्होंने मैदान के हर कोने में स्ट्रोक लगाते हुए शतक जड़ा है।

जो रूट, ब्रायन लारा और शिखर धवन- India TV Hindi
जो रूट, ब्रायन लारा और शिखर धवन Image Source : GETTY

जो रूट बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टेस्ट हो या वनडे हर फॉर्मट में उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने रन की बरसात कर दी है। पहले वनडे मैच में जहां उन्होंने अर्धशतक लगाया था। वहीं अब दूसरे वनडे मैच में उन्होंने दमदार शतक जड़ दिया है और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। उनके आगे विरोधी बॉलर्स की एक ना चली। शतक जड़ते उन्होंने शिखर धवन और ब्रायन लारा को एक साथ पीछे कर दिया है।

वनडे क्रिकेट में जड़ा 18वां शतक

दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 98 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। वह अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं और 153 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर का 18वां शतक लगाया है और इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में शिखर धवन, आरोन फिंच, साई होप, डेसमंड हेन्स और जैक कैलिस को पीछे कर दिया है। इन पांचों बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में 17-17 शतक लगाए थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज धवन के नाम भी 17 वनडे शतक दर्ज हैं।

ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 36 शतक और वनडे क्रिकेट में 18 शतक लगाए हैं। इस तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके कुल 54 शतक हो गए हैं। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे कर दिया है। लारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 53 शतक लगाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज:

  • सचिन तेंदुलकर-100
  • विराट कोहली-82 
  • रिकी पोंटिंग-71
  • कुमार संगकारा-63
  • जैक कैलिस-62
  • हाशिल अमला-55
  • जो रूट-54
  • महेला जयवर्धने-54

वनडे क्रिकेट में पूरे कर लिए 7000 रन

जो रूट ने इसी मैच में 84 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 7000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के लिए वनडे में कोई प्लेयर इतने रन नहीं बना पाया था। रूट ने अभी तक 179 वनडे मैचों में कुल 7068 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 18 शतक 42 अर्धशतक लगाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल