1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 3rd Test: फैंस के लिए आई बुरी खबर, तीसरे टेस्ट के बीच में ही चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी

IND vs AUS 3rd Test: फैंस के लिए आई बुरी खबर, तीसरे टेस्ट के बीच में ही चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी

 Published : Dec 17, 2024 09:59 am IST,  Updated : Dec 17, 2024 10:05 am IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

विराट कोहली और जोश हेजलवुड- India TV Hindi
विराट कोहली और जोश हेजलवुड Image Source : GETTY

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला गाबा के मैदान पर हो रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होकर बीच मैच से बाहर चले गए। मैच के चौथे दिन उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका और फिर उन्हें पिंडली में दर्द का सामना करना पड़ा। 

जोश हेजलवुड हुए चोटिल

मैदान से बाहर जाने से पहले जोश हेजलवुड ने पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और फिजियो निक जोन्स के साथ लंबी बातचीत की। अब उन्हें स्कैन के लिए ले जाएगा। उनके बाहर जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल मार्श से गेंदबाजी करवानी पड़ी। ताकि मिचेल स्टार्क और कमिंस को ज्यादा देर तक बॉलिंग ना करनी पड़े। हेजलवुड पहले भी अपने करियर में कई बार चोटों का सामना कर चुके हैं। 

दूसरे टेस्ट से भी हुए थे बाहर

साइड स्ट्रेन की वजह से ही जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। तब उनकी जगह टीम में स्कॉट बोलैंड को चांस मिला था। फिर तीसरे टेस्ट के लिए उनकी वापसी हुई थी। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अब उनकी चोट कितनी गंभीर है, ये तो स्कैन के बाद ही पता चल पाएगा। अगर वह चौथे टेस्ट तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो फिर से बोलैंड को प्लेइंग इलेवन में बुलाया जा सकता है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले तीनों फॉर्मेट

33 साल के जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने 71 टेस्ट मैचों में 278 विकेट, 91 वनडे मैचों में 138 विकेट और 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 67 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2014 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम की गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

बदल गई है WTC Points Table, इस टीम को हुआ तगड़ा नुकसान; जीत से न्यूजीलैंड को फायदा

इस बॉलर ने लगातार चार गेंदों में चटकाए 4 विकेट, T20I क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल