1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे इंडिया-ए खिलाफ मुकाबला, इंग्लैंड लायंस ने अपनी टीम का किया ऐलान

क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे इंडिया-ए खिलाफ मुकाबला, इंग्लैंड लायंस ने अपनी टीम का किया ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 04, 2025 09:45 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 09:45 pm IST

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय-ए टीम को 6 जून को दो मैचों की अनऑफीशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड लायंस टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें क्रिस वोक्स और जोश टंग को जगह मिली है।

Chris Woakes- India TV Hindi
क्रिस वोक्स Image Source : GETTY

भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इंडिया-ए टीम के साथ प्रमुख स्क्वाड का हिस्सा कुछ खिलाड़ी पहले ही वहां पहुंच गए हैं, जिसमें वह इंग्लैंड लायंस टीम के खिलाफ 2 मैचों की अनऑफीशियल टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला जहां ड्रॉ पर खत्म हुआ था तो वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 6 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड लायंस ने इस दूसरे मैच के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें 2 प्रमुख प्लेयर्स की एंट्री हुई है जो भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में भी खेलते हुए दिख सकते हैं।

क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे मुकाबला

इंग्लैंड लायंस ने इंडिया-ए टीम के खिलाफ नॉर्थेम्प्टन में होने वाले दूसरे अनऑफीशियल मुकाबले के लिए अपनी जो स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें उन्होंने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और जोश टंग को जगह दी है। क्रिस वोक्स जो एंकल इंजरी से जूझ रहे थे उन्होंने काउंटी क्रिकेट में वॉर्विकशायर की तरफ से खेलते हुए 6 विकेट हासिल किए, जिससे उन्होंने अपनी फिटनेस को भी साबित किया। वहीं जोश टंग ने पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्रेंटब्रिज के मैदान पर हुए टेस्ट मैच में खेला था। क्रिस वोक्स और जोश टंग का भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में खेलना तय माना जा रहा है क्योंकि गस एटिंकसन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर अनफिट होने के चलते अभी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

करुण नायर के साथ केएल राहुल पर भी रहेगी नजरें

इंडिया-ए टीम की तरफ से इस दूसरे मुकाबले में केएल राहुल भी खेलते हुए दिखाई देंगे, जिनका फॉर्म इस दौरे पर टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है। वहीं करुण नायर जिन्होंने पहले मुकाबले में शानदार दोहरा शतक लगाया था, उनके प्रदर्शन पर एकबार फिर से सभी की नजरें रहने वाली हैं। नायर जो लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं, उनके लिए इंग्लैंड का दौरा काफी अहम रहने वाला है।

इंडिया-ए टीम के खिलाफ दूसरे अनऑफीशियल टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड लायंस का स्क्वाड:

जेम्स रीऊ (कप्तान और विकेटकीपर), फरहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, मैक्स होल्डन, बेन मैककिनी, एडी जैक, अजीत सिंह डेल, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

ये भी पढ़ें

RCB की सफलता के पीछे इस शख्स का बड़ा हाथ, जीत के बाद कही दिल की बात

साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीतकर रच दिया इतिहास, इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल