1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कगिसो रबाडा ने दूसरी बार जीती Purple Cap, बन गए IPL इतिहास में स्पेशल लिस्ट का हिस्सा

कगिसो रबाडा ने दूसरी बार जीती Purple Cap, बन गए IPL इतिहास में स्पेशल लिस्ट का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 31, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 12:08 am IST

आईपीएल 2026 के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में कगिसो रबाडा ने ये उपलब्धि हासिल की जिसमें वह पर्पल कैप को अपने नाम करने में कामयाब रहे। कगिसो रबाडा इसी के साथ आईपीएल इतिहास में 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं।

Kagiso Rabada- India TV Hindi
कगिसो रबाडा Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें उन्होंने खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को 5 विकेट से मात दी। इस सीजन गुजरात टाइटंस टीम का शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला भले ही वह ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सके। जीटी की तरफ से गेंदबाजी में किसी एक खिलाड़ी ने प्रमुख भूमिका अदा की तो वह तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे जो आईपीएल 2026 में पर्पल कैप भी जीतने में सफल रहे। इसी के साथ कगिसो रबाडा अब आईपीएल में एक ऐसे स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गए हैं जिसमें इससे पहले सिर्फ 2 खिलाड़ी ही शामिल थे।

कगिसो रबाडा दो बार पर्पल कैप जीतने वाले तीसरे गेंदबाज बने

आईपीएल 2026 के सीजन में कगिसो रबाडा ने कुल 17 मुकाबले खेले और उसमें उन्होंने 64.4 ओवर्स की गेंदबाजी करने के साथ 21.59 के औसत से कुल 29 विकेट हासिल किए जिसमें वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज भुवनेश्वर कुमार को सिर्फ एक विकेट से पीछे छोड़ने में कामयाब रहे। भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में कुल 28 विकेट अपने नाम किए। कगिसो रबाडा इसी के साथ आईपीएल इतिहास में सिर्फ चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए जो 2 बार पर्पल कैप अवॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो सके हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा ने साल 2020 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 17 मैचों में 30 विकेट हासिल करने के साथ पर्पल कैप को अपने नाम किया था।

आईपीएल में 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी

  • भुवनेश्वर कुमार - साल 2017 और 2016
  • ड्वेन ब्रावो - साल 2015 और 2013
  • कगिसो रबाडा - साल 2020 और 2026
  • हर्षल पटेल - साल 2021 और 2024

फाइनल में नहीं दिखा रबाडा की गेंदबाजी का कमाल

आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में कगिसो रबाडा से सभी को एक बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। कगिसो रबाडा ने फाइनल मुकाबले में तीन ओवर्स की गेंदबाजी में जहां सिर्फ एक विकेट हासिल किया तो वहीं उन्होंने कुल 44 रन खर्च कर दिए। अब सभी को कगिसो रबाडा के अगले आईपीएल सीजन में कमाल की उम्मीद रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

जोश हेजलवुड मतलब ट्रॉफी जीतने की गारंटी, व्हाइट बॉल के फाइनल में कायम है 100% जीत का रिकॉर्ड

अगर ऐसा हुआ तो बॉलर्स की होगी मौज! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए सचिन ने BCCI को दिए अनोखे सुझाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल