1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB की टीम में 6 साल बाद वापस लौटा ये घातक खिलाड़ी, कोच संजय बांगर का रहा बड़ा हाथ

RCB की टीम में 6 साल बाद वापस लौटा ये घातक खिलाड़ी, कोच संजय बांगर का रहा बड़ा हाथ

 Written By: Govind Singh
 Published : May 04, 2023 08:40 pm IST,  Updated : May 04, 2023 08:40 pm IST

RCB की टीम में एक स्टार खिलाड़ी ने 6 साल बाद वापसी की है। अब इस खिलाड़ी ने कोच संजय बांगर के लिए बड़ा बयान दिया है।

Kedar Jadhav - India TV Hindi
Kedar Jadhav And Sanjay Bangar Image Source : IPL

RCB की टीम ने अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है, लेकिन आईपीएल 2023 में अभी तक फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया है। आरसीबी ने आईपीएल 2023 के 9 मैचों में से 5 मुकाबले जीते हैं और टीम 10 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। आरसीबी ने चोटिल डेविड विली की जगह केदार जाधव को टीम में मौका दिया है। जाधव ने बताया है कि आरसीबी में वापसी का उनका रास्ता कैसे बना और टीम के मुख्य कोच संजय बांगर के साथ उनकी क्या बातचीत हुई।

कोच संजय बांगर के साथ हुई ये बातीच 

केदार जाधव ने अपनी वापसी के बारे में बोलते हुए बताया कि मैं कमेंट्री कर रहा था और संजय बांगर भाई ने कॉल कर के पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं। मैंने उन्हें बताया कि मैं कमेंट्री कर रहा हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं अभी भी प्रैक्टिस कर रहा हूं या नहीं? मैंने उन्हें बताया कि हफ्ते में दो बार प्रैक्टिस कर रहा हूं।

इसके बाद उन्होंने मुझसे फिटनेस के बारे में पूछा तब मैंने यही कहा कि मैं रोज जिम जा रहा हूं और अपने होटल में भी जिम का इस्तेमाल कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने मुझसे टाइम मांगा और कहा कि वह दोबारा कॉल करेंगे। यही वह क्षण था जब मुझे इस बात का अहसास हो चुका था कि वह मुझे आरसीबी से खेलने के लिए कहेंगे।

घरेलू क्रिकेट में दिखाया दम 

केदार जाधव हाल ही में हुए रणजी ट्रॉफी में शानदार लय में थे। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए चार मैचों में 92.50 की औसत, दो शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 555 रन बनाए। आईपीएल में आरसीबी से जुड़ने से पहले वह मराठी भाषा में आईपीएल की कमेंट्री कर रहे थे। वह भारतीय टीम के लिए साल 2019 में वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं। 

नीलामी में रहे थे अनसोल्ड 

38 साल के केदार जाधव को 2022 में आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला और इस साल नीलामी में भी वह नहीं बिके थे। जाधव ने आईपीएल में कुल 93 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 123.17 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं। वह आरसीबी के लिए आईपीएल में साल 2016 और साल 2017 में क्रिकेट खेल चुके हैं। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल