1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 38 साल की उम्र में ये खिलाड़ी बना कप्तान, अगले सीजन के लिए फ्रेंजाइजी ने जताया भरोसा

38 साल की उम्र में ये खिलाड़ी बना कप्तान, अगले सीजन के लिए फ्रेंजाइजी ने जताया भरोसा

 Published : Nov 29, 2025 10:09 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 10:09 pm IST

38 साल के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने एमआई एमिरेट्स की टीम ने ILT20 के आगामी सीजन के लिए कप्तान बनाया है। वह पिछले सीजन से टीम के साथ ILT20 में खेल रहे हैं।

Kieron Pollard- India TV Hindi
कायरन पोलार्ड Image Source : PTI

ILT20 लीग की शुरुआत 2 दिसंबर से होने वाली है। अब इससे पहले ही एमआई एमिरेट्स की टीम ने 38 साल के कायरन पोलार्ड को कप्तान नियुक्त किया है। वह निकोलस पूरन की जगह लेंगे। पोलार्ड और पूरन दोनों को ही एमआई की टीम ने वाइल्डकार्ड के रूप में चुना था।

ILT20 के तीन सीजन खेल चुके हैं कायरन पोलार्ड

कायरन पोलार्ड ILT20 में तीनों सीजन एमआई एमिरेट्स की टीम के लिए खेल चुके हैं, जिसमें से एक बार तो वह खिताब भी जीत चुके हैं। उन्होंने अभी तक ILT20 के 22 मुकाबलों में कुल 660 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं। इस लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर 86 रन रहा है। पोलार्ड MIE में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कोच रॉबिन सिंह के साथ काम करेंगे।

विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर पोलार्ड

कायरन पोलार्ड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं और उनके पास वह काबिलियत है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। वह बेहतरीन गेंदबाजी और दमदार फील्डिंग भी करते हैं। वह मैच का रुख मोड़ने में माहिर प्लेयर हैं। पोलार्ड ILT20 में निकोलस पूरन की जगह इसलिए कप्तानी करेंगे, क्योंकि पूरन SA20 में MI केपटाउन के लिए भी खेलेंगे, क्योंकि दोनों लीगों का आपस में कुछ टकराव है।

एक बार खिताब जीत चुकी है एमआई एमिरेट्स की टीम

ILT20 के अभी तक कुल कुल तीन सीजन हो चुके हैं, जिसमें गल्फ जायंट्स, एमआई एमीरेट्स और दुबई कैपिटल्स ने एक-एक बार खिताब जीता है। अब 6 टीमों वाले चौथे सीजन का आगाज 2 दिसंबर से हो रहा है। इस बार फाइनल मुकाबला 4 जनवरी 2026 को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। एमआई एमिरेट्स की टीम टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 4 दिसंबर से गल्फ जायंट्स के खिलाफ करेगी।

एमआई एमीरेट्स की टीम:

ऑक्शन में खरीदे: मुहम्मद रोहिद, जॉर्डन थॉम्पसन, नवीन-उल-हक, आंद्रे फ्लेचर, नोस्टुश केनजिगे, मोहम्मद शफीक, जैन उल आबिदीन, उस्मान खान, अकीम अगस्टे, अरब गुल, तजिंदर ढिल्लन, जहूर खान, शाकिब अल हसन।

रिटेंशन डायरेक्ट साइनिंग: फजलहक फारूकी, टॉम बैंटन, रोमारियो शेफर्ड, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो, एएम गजनफर, मुहम्मद वसीम, कामिंदु मेंडिस।

वाइल्डकार्ड: निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल