1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI के गेंदबाज से भिड़े KKR के कैप्टन नितीश राणा, वानखेड़े में गर्म हुआ माहौल; देखें VIDEO

MI के गेंदबाज से भिड़े KKR के कैप्टन नितीश राणा, वानखेड़े में गर्म हुआ माहौल; देखें VIDEO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2023 04:53 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 04:59 pm IST

KKR vs MI IPL 2023: केकेआर के कप्तान नितीश राणा मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ऋतिक शौकीन से भिड़ते हुए नजर आए हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MI vs KKR - India TV Hindi
MI vs KKR Image Source : TWITTER

KKR vs MI: IPL 2023 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के कैप्टन सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा आउट होने के बाद मुंबई के गेंदबाज ऋतिक शौकीन पर भड़के हुए नजर आए। 

नितीश राणा हुए गुस्सा 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के कप्तान नितीश राणा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ 10 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ऋतिक शौकीन ने आउट किया। इसके बाद नितीश राणा पवेलियन की तरफ वापस जाने लगे, जिसके बाद शौकीन ने उन्हें कुछ कहा। तब नितीश बहुत ही गुस्से में दिखाई दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव आकर बीच बचाव कर दिया। नितीश और ऋतिक शौकीन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम से ही खेलते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मुंबई ने जीते हैं पांच खिताब 

मुंबई इंडियंस का यह चौथा मुकाबला है। इससे पहले टीम ने तीन मैच खेले हैं जिसमें से 2 में उसे हार मिली है और एक में जीत। पिछले मुकाबले में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। लेकिन इस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन, रिले मेरेडिथ

केकेआर: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल