1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये खिलाड़ी आरसीबी को बनाएगा चैंपियन! केकेआर के लिए रह चुका है लकी चार्म

ये खिलाड़ी आरसीबी को बनाएगा चैंपियन! केकेआर के लिए रह चुका है लकी चार्म

 Published : Mar 13, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 06:10 pm IST

आरसीबी की टीम पिछले 17 साल से आईपीएल का खिताब जीतने के लिए तरस रही है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में वो खिलाड़ी भी आ गया है, जिसने केकेआर को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

phil salt- India TV Hindi
फिल साल्ट Image Source : PTI

IPL 2025: आईपीएल एक बार फिर से शुरू होने वाला है। सभी टीमों की तैयारी इस वक्त जोरदार तरीके से चल रही है। 22 मार्च को केकेआर बनाम आरसीबी मैच से इसका आगाज होगा। इस बीच एक साल फिर से सभी के मन में बड़ा सवाल है। इस दफा आरसीबी का क्या होगा। क्या ये टीम पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर पाएगी। केकेआर को पिछले सीजन चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी इस बार आरसीबी से खेल रहा है। क्या पता वही खिलाड़ी आरसीबी को पहली बार विजेता बना दे। 

फिल साल्ट केकेआर से आरसीबी पहुंचे

हम बात कर रहे हैं फिल साल्ट की। फिल साल्ट पिछले साल केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल खेल रहे थे। वैसे तो खिताब जीतने में सभी खिलाड़ियों की मेहनत होती है, लेकिन फिल साल्ट ने जो काम किया, उसके बाद टीम की जीत आसान होती चली गई। वे टीम के लिए ओपनिंग कर रहे थे। जब केकेआर के लिए फिल साल्ट और सुनील नारायण की जोड़ी मैदान में उतरती थी तो धमाकेदार शुरुआत मिलती थी। टीम को आगे तक ले जाने में इस जोड़ी का बड़ा योगदान रहा। 

केकेआर के लिए फिल साल्ट ने किया कमाल का प्रदर्शन

पिछले ही सीजन की बात करें तो फिल साल्ट ने 12 मैच खेलते हुए 435 रन बना दिए थे। इसमें उनका औसत 39.55 का रहा और वे 182 के स्ट्राइक रेट से रन ठोक रहे थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जमाए। अगर फिल साल्ट के पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में 21 मैच खेलकर 653 रन बनाए हैं। इससे पहले वे साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे। तब उन्हें 9 ही मैच खेलने के लिए मिले और उन्होंने 218 रन बनाए थे। 

साल्ट के लिए आरसीबी ने खर्च की है 11.50 करोड़ रुपये की रकम

आरसीबी ने फिल साल्ट के लिए मोटी रकम खर्च की है। नीलामी के दौरान आरसीबी ने साल्ट को 11.50 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया था। इस बार पूरी संभावना है कि आरसीबी के लिए विराट कोहली के साथ वे ही पारी का आगाज करेंगे। अगर पिछले ही साल की तरह इस बार भी फिल साल्ट का ​बल्ला चला तो फिर आरसीबी मैच भी जीत जाएगी और क्या पता चैंपियन भी बन जाए। वैसे भी क्रिकेट में लकी चार्म का चलन काफी ज्यादा है। क्या पता केकेआर का लकीचार्म इस बार आरसीबी के भी सही साबित हो जाए और जिस खिताब के लिए टीम इतने साल से तरस रही है, वो दिन आ ही जाए। 

यह भी पढ़ें 

अब नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये विश्व कीर्तिमान, पाकिस्तान ने बाबर आजम के साथ कर दिया खेल

IPL 2025 में गेंदबाजी नहीं कर पाएगा ये धाकड़ ऑलराउंडर, सामने आया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल