1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR की टीम ने चकनाचूर किया लखनऊ सुपर जायंट्स का महारिकॉर्ड, अब पहले नंबर पर पहुंची टीम

KKR की टीम ने चकनाचूर किया लखनऊ सुपर जायंट्स का महारिकॉर्ड, अब पहले नंबर पर पहुंची टीम

 Published : Apr 03, 2024 10:46 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 10:51 pm IST

केकेआर की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 272 रन बनाए। इस मैच में केकेआर के लिए बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों की वजह से ही केकेआर की बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही है।

KKR Team- India TV Hindi
KKR Team Image Source : IPL

KKR vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। इस मैच में केकेआर की टीम ने 272 रन बनाए, जो आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। बल्लेबाजों के धमाकेदार स्कोर की वजह से केकेआर की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

KKR ने तोड़ा लखनऊ का रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने कुल 18 छक्के लगाए। केकेआर के लिए इस मैच में सुनील नरेन ने 7 छक्के, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल ने 3-3 छक्के और श्रेयस अय्यर ने दो छक्के लगाए। अब केकेआर की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम था। लखनऊ की टीम ने साल 2023 में दिल्ली के खिलाफ आईपीएल मैच में कुल 16 छक्के लगाए थे। अब केकेआर की टीम ने लखनऊ का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है और टीम पहले नंबर पहुंच गई है। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीमें: 

कोलकाता नाइट राइडर्स- 18 छक्के, साल 2024

लखनऊ सुपर जायंट्स- 16 छक्के, साल 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स- 15 छक्के, साल 2018
आरसीबी- 14 छक्के, साल 2012
मुंबई इंडियंस- 14 छक्के, साल 2016

सुनील नरेन की विस्फोटक बैटिंग

सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में ही 85 रन बनाए। उन्होंने केकेआर की टीम को बड़े स्कोर की नींव दी। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 41 रनों का योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने कुछ बड़े स्ट्रोक लगाए। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में ही 26 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और तीन छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 रन दिए। इन बल्लेबाजों की वजह से ही केकेआर की टीम 272 रनों का स्कोर बना पाई। 

यह भी पढ़ें

ईशांत की यॉर्कर पर चारों खाने चित हुए रसेल, मैदान पर गिरे, खुद की इस तरह से तारीफ; देखें VIDEO

KKR ने ध्वस्त किया RCB का सबसे बड़ा कीर्तिमान, फिर भी इतिहास रचने से चूकी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल