1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs MI: कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

KKR vs MI: कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 20, 2026 06:34 pm IST,  Updated : May 21, 2026 12:17 am IST

KKR vs MI: IPL 2026 का 65वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 4 विकेट से हराया।

कोलकाता बनाम मुंबई- India TV Hindi
कोलकाता बनाम मुंबई Image Source : PTI

KKR vs MI: आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। कोलकाता ने 5 बार की चैंपियन मुंबई को 4 विकेट से शिकस्त दी। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जिसमें केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में केकेआर की टीम ने 148 रनों का लक्ष्य 6 विकेट खोकर 19वें ओवर में हासिल कर लिया। कोलकाता की ओर से मनीष पांडेय ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। मुंबई को हराने के साथ ही कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें से सीधे छठे पायदान पर पहुंच गई है और अब टीम के 13 मैचों में 13 पॉइंट हो गए हैं। केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 10 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका फिन एलन के रूप में लगा। वह 5 बॉल पर 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे ने मनीष पांडे के साथ मिलकर 28 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। वहीं चौथे विकेट के लिए रोवमैन पॉवेल ने मनीष पांडे के साथ 47 बॉल पर 64 रन बनाकर इस मैच में केकेआर की जीत सुनिश्चित कर दी। मनीष पांडे 33 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट बुमराह ने लिया। वहीं रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। पॉवेल के आउट होने तक केकेआर जीत के करीब पहुंच चुकी थी। अंत में रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में चौका जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब थी थी। सिर्फ 23 के स्कोर पर मुंबई के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। रोहित शर्मा 15 रन, रेयान रिकेलटन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नंबर तीन पर बैटिंग करने आए नमन धीर अपना खाता भी नहीं खोल सके। वह तीन गेंदों में डक पर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 49 बॉल पर 43 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की। अंत में कोर्बिन बॉश ने 18 बॉल पर 32 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

KKR vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

मुंबई इंडियंस: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, एएम गजनफर

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल