1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मैच में बारिश ने डाला खलल, जानें क्या है कट-ऑफ टाइम?

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मैच में बारिश ने डाला खलल, जानें क्या है कट-ऑफ टाइम?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 06, 2026 10:00 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 10:02 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का मुकाबला बारिश के कारण बाधित हो गया है। पावरप्ले खत्म होने से पहले ही तेज बारिश शुरू हो गई और खेल को रोकना पड़ा।

Kolkata- India TV Hindi
कोलकाता Image Source : PTI

KKR vs PBKS: IPL 2026 के मुकाबले में मौसम ने बड़ा खलल डाल दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा KKR और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश के कारण रुक गया है, जिससे फैंस की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला शुरू तो समय पर हुआ, लेकिन महज कुछ ही ओवर बाद बारिश ने खेल रोक दिया। टॉस जीतकर अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत में भारी पड़ता दिखा। स्विंग करती गेंदों के बीच KKR ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए। जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर में ही फिन एलन और कैमरून ग्रीन को आउट कर KKR को बैकफुट पर ला दिया। 3.4 ओवर के बाद KKR का स्कोर 25/2 था, तभी तेज बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। इससे पहले भी मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन बारिश की वजह से रद्द हो चुके थे।

क्या है कट-ऑफ टाइम?

अगर बारिश के कारण मैच प्रभावित होता है, तो नियमों के अनुसार कम से कम 5 ओवर का मैच कराने के लिए कट-ऑफ टाइम तय किया गया है। 5 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 11:14 बजे और मैच खत्म करने की अंतिम समय सीमा रात 11:40 बजे  है। यानि, खेल रुकने के समय (शाम 7:47 बजे) से लेकर कट-ऑफ टाइम तक करीब साढ़े तीन घंटे का समय उपलब्ध है। 

फैंस की बढ़ी चिंता

बारिश के साथ तेज हवा ने हालात और मुश्किल बना दिए, जिससे मैदान को सुखाना चुनौतीपूर्ण हो गया। स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी बारिश से बचने के लिए शरण लेते नजर आए। अब सबकी नजरें मौसम पर टिकी हैं। अगर बारिश थमती है, तो छोटा मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन अगर बारिश जारी रही, तो यह मैच पूरी तरह धुल भी सकता है। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो KKR बिना कोई मैच जीते ही अपना खाता खोलने में कामयाब हो जाएगी। मैच रद्द होने पर पंजाब और KKR को 1-1 पॉइंट मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल