1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा बनाम सुनील नरेन, इन खिलाड़ियों के बीच होने वाली बैटल तय करेगी मुकाबले का परिणाम

KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा बनाम सुनील नरेन, इन खिलाड़ियों के बीच होने वाली बैटल तय करेगी मुकाबले का परिणाम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 02, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 03:59 pm IST

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 में छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा, जिसमें कुछ खिलाड़ियों के बीच होने वाली रोमांचक बैटल पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Abhishek Sharma vs Sunil Narine- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा बनाम सुनील नरेन Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रही है, जिसमें अपने पहले मुकाबले में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। अब उनकी नजरें इस मैच में जीत हासिल कर अंकतालिका में अपना खाता खोलने पर होगी। केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच में होने वाली बैटल मुकाबले के परिणाम को तय करेगी।

1 - अजिंक्य रहाणे बनाम वरुण चक्रवर्ती

केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अर्धशतकीय पारी से की है, जिसमें उनसे आगे भी इसी फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद सभी को है। अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रहाणे के लिए जयदेव उनादकट एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। आईपीएल में रहाणे ने 6 पारियों में उनादकट का सामना किया है, जिसमें वह चार बार अपना विकेट गंवा बैठे हैं। रहाणे ने उनादकट के खिलाफ जहां सिर्फ 35 रन बनाए हैं तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 102.94 का रहा है।

2 - अभिषेक शर्मा बनाम सुनील नरेन

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत उस अनुसार करने में कामयाब नहीं हो सके, जिसकी उम्मीद सभी को उनसे थी। अब कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के प्रमुख गेंदबाज सुनील नरेन और उनके बीच होने वाली बैटल को देखने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा का आईपीएल में सुनील नरेन के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 5 पारियों में 25 गेंदों का सामना करने के साथ कुल 51 रन बनाए हैं और उसमें उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा है। सुनील नरेन इस दौरान सिर्फ एक बार अभिषेक शर्मा का विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं।

3 - हेनरिक क्लासेन बनाम वरुण चक्रवर्ती

हेनरिक क्लासेन की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में की जाती है। आईपीएल 2026 के पहले मैच में क्लासेन ने अपनी पारी की शुरुआत अच्छी तो की थी, लेकिन उसे बड़े स्कोर में बदलने में कामयाब नहीं हो सके थे। अब केकेआर के खिलाफ मुकाबले में हेनरिक क्लासेन और वरुण चक्रवर्ती के बीच होने वाली बैटल काफी अहम रहने वाली है। क्लासेन ने अब तक आईपीएल में 9 पारियों में वरुण चक्रवर्ती का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 53 गेंदों में 211.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 112 रन बनाए हैं, हालांकि वह तीन बार अपना विकेट भी गंवा बैठे।

ये भी पढ़ें

LSG vs DC: आपस में भिड़ गए दो खिलाड़ी, जमकर हुई तनातनी, देखिए हॉट टॉक का VIDEO

ऋषभ पंत को भारी पड़ गई एक चूक, आखिर किसका था ये उठापटक का फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल